{"_id":"683bda8827f96a919707a3e3","slug":"brijbhushan-is-new-president-of-haryana-sabji-mani-association-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: बृजमोहन बने ऑल हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान, हरीश धमीजा को चेयरमैन बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: बृजमोहन बने ऑल हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान, हरीश धमीजा को चेयरमैन बनाया
Sun, 01 Jun 2025 10:16 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:16 AM IST
सार
चंडीगढ़ की सबसे बड़ी सेक्टर 26 मंडी के फल सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान बृज मोहन ऑल हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान चुने गए हैं।
विज्ञापन
बृजभूषण को सम्मानित करते सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ की सबसे बड़ी सेक्टर 26 मंडी के फल सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान बृज मोहन ऑल हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान चुने गए हैं। एसोसिएशन की शनिवार को हुई मीटिंग में पिछले 33 वर्षों से प्रधान पद पर तैनात राज कक्कड़ ने त्यागपत्र दिया। इसके बाद प्रधान पद के लिए छह दावेदारों में से पांच ने बृजमोहन को समर्थन देते हुए अगला प्रधान घोषित किया।
वहीं ऑल हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन पद पर हरीश धमीजा, महासचिव पद पर लवली सपडा, वरिष्ठ उप प्रधान रणवीर पहलवान और बलराज सैनी को उप प्रधान व आशीष को युवा प्रधान चुना गया। बृजमोहन को हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन का प्रधान चुने जाने पर चंडीगढ़ सब्जी एवं फल आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।