{"_id":"606716fed13ca21e1f6ac4fb","slug":"bride-found-hanging-from-ceiling-fan-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस खबर से सब हैरान : 10 दिन पहले हुई थी शादी, अब फंदा लगा दुल्हन ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इस खबर से सब हैरान : 10 दिन पहले हुई थी शादी, अब फंदा लगा दुल्हन ने दे दी जान
Fri, 02 Apr 2021 07:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को मामले की जानकारी देता पीड़ित परिवार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बटाला के गांव बिधीपुर में नवविवाहिता ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। युवती की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। वहीं मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं थाना सेखवां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
मृतका किरनदीप कौर (22) के रिश्तेदार लखबीर सिंह ने बताया कि मृतका उसके मामा की पोती थी। 10 दिन पहले ही किरनदीप कौर की शादी बिधीपुर के रहने जोबनप्रीत के साथ हुई थी। गुरुवार को देर रात ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। जब वह गांव बिधीपुर पहुंचे तो बेटी का शव पंखे से लटका था।
विज्ञापन
लखबीर सिंह ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, क्योंकि अभी दस दिन तो हुए थे उसकी शादी को। इन दस दिनों में वह मायके भी नहीं आई। लखबीर सिंह ने बताया कि उनकी मांग है कि मृतका के ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
वहीं थाना सेखवां के एसएचओ मुख्त्यार सिंह ने बताया कि मृतका किरनदीप के शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।