फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bride commits suicide one days after marriage in Patiala of Punjab

शादी के एक दिन बाद दुल्हन ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर शव लटका देख पति के उड़े होश

Fri, 14 Feb 2020 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Feb 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bride commits suicide one days after marriage in Patiala of Punjab
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के मात्र एक दिन बाद ही 25 वर्षीय विवाहिता ने छत के गार्डर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रितु के रुप में हुई है। उसकी एक दिन पहले ही मंगलवार को गिल एनक्लेव के रहने वाले रजिंदर कुमार के साथ शादी हुई थी। वहीं जिस वक्त यह घटना हुई विवाहिता घर में अकेली थी। लड़की के पिता ने बयान में कहा है कि उनकी बेटी दिमागी तौर पर परेशान रहती थी। उसका पहले भी तलाक हो चुका है और यह उसकी दूसरी शादी थी।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी माडल टाउन पुलिस चौकी से एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि नाभा रोड स्थित गांव ददहेड़ा की रितु (25) का विवाह मंगलवार को ही गिल एनक्लेव में किराये के घर में रहने वाले रजिंदर कुमार के साथ हुआ था। वह स्टेशनरी की दुकान पर डेलीवेज पर काम करता था। बुधवार की दोपहर रितु ने बताया कि उसके सर में दर्द हो रहा है, उसने उसे दवा खाकर आराम करने को कहा। 
विज्ञापन


उसके बाद वह फिर काम पर चला गया। वहीं सास-ससुर भी किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। रितु ने छत के गार्डर से चुन्नी की मदद से लटककर जान दे दी। जब उसका पति काम से वापस आया तो पत्नी को फंदे में झूलता देख उसके पैरों के तले से जमीन खिसक गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed