फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bricks and stones pelted before results in PGGC-46

Chandigarh News: पीजीजीसी-46 में नतीजों से पहले चले ईंट-पत्थर

Thu, 07 Sep 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones pelted before results in PGGC-46
चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में सीवाईएसएस और सीएसएफ के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक छात्र का सिर फट गया। पुलिस ने डंडे भी भांजे। वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही सीएसएफ और सीवाईएसएस के कार्यकर्ता छात्र आपस में भिड़ गए। सेक्टर-46 चौक के पास एक-दूसरे पर पत्थरबाजी हुई, जिसमें बीए थर्ड ईयर के छात्र का सिर फट गया। उसे काफी गहरी चोट आई हैं। सिविल अस्पताल-45 में प्राथमिक इलाज के बाद छात्र को जीएमसीएच-32 भेज दिया गया। बताया गया कि उसे 32 टांके लगे हैं। जहां पर यह भिड़ंत हुई, वहां मिट्टी के बर्तनों की एक बुजुर्ग महिला की दुकान थी। छात्रों ने दुकान से गमले उठाकर एक दूसरे को मारे। महिला दुकानदार वकीला ने बताया कि उनके 12-15 गमले तोड़ दिए हैं, जो उन्होंने सुबह ही खरीदे थे। पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने भी काफी सख्ती दिखाई और जो छात्र कॉलेज के आसपास एकत्रित थे, उन्हें खदेड़ा गया। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उनके पैरों में डंडे मारे जिससे कई छात्रों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed