फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brick kilns will be closed in Punjab in November

एनजीटी ने अपनाया कड़ा रुख, पंजाब में नवंबर से बंद हो जाएंगे ईंट भट्ठे

Sat, 27 Oct 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Brick kilns will be closed in Punjab in November
एनजीटी

वायु प्रदूषण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब में 31 अक्टूबर से अगले साल 28 फरवरी तक सभी ईंटों के भट्ठे बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। एनजीटी ने इस फैसले के तहत पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसे अपीलेट अथॉरिटी ने हाल ही में बदलकर ईंट-भट्ठे जारी रखने के आदेश दिए थे। पीपीसीबी ने नवंबर से फरवरी तक पंजाब में सभी ईंट भट्ठे बंद रखने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


पीपीसीबी के आदेश के खिलाफ ईंट भट्ठा मालिकों ने अपीलेट अथॉरिटी का दरवाजा खटखटाया था। अपीलेट अथॉरिटी ने पीपीसीबी के आदेश को सिरे से खारिज करते हुए भट्टा मालिकों के हक में फैसला दिया था। अपीलेट अथॉरिटी के इसी फैसले को कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एनजीटी में चुनौती दी, जिस पर एनजीटी ने फैसला सुनाते हुए अपीलेट अथॉरिटी के फैसले को बदल दिया है।
विज्ञापन


पीपीसीबी के वकील नागेंद्र बेनीपाल ने बताया कि सुनवाई के दौरान एनजीटी ने पंजाब सरकार को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आगामी चार महीनों में जब भट्ठा मालिक ईंटों का निर्माण ना कर रहे हों तब भी ईंटों की कीमत में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा एनजीटी ने यह भी सुनिश्चित करने के आदेश पंजाब सरकार को दिए हैं कि भट्ठा मालिक जहां ईंटें बनाते हैं, वहां जमीन से धूल उड़ने से रोकने के लिए उन जगहों को पक्का करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एनजीटी ने यह भी कहा है कि जो भट्ठा मालिक इन आदेशों का पालन नहीं करेंगे, उनपर जुर्माना लगाया जाए। उल्लेखनीय है कि पीपीसीबी द्वारा आगामी चार महीनों तक ईंट भट्ठे बंद करवाने का उद्देश्य यह है कि सर्दी के मौसम में प्रदूषण से कोहरे को बढ़ावा न मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed