फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana food inspector arrest while taking bribe

चंडीगढ़ः सीबीआई ने हरियाणा के फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर को डेढ़ लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Fri, 22 Nov 2019 11:01 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 22 Nov 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
haryana food inspector arrest while taking bribe
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीबीआई ने हरियाणा के फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश बंसल को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, राजेश बंसल ने अंबाला के अनाज गोदाम को रेवाड़ी से कुरुक्षेत्र में शिफ्ट करवाने के एवज में ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। वीरवार को जब वह चंडीगढ़ के सेक्टर-7 मार्केट में पहली किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये लेने पहुंचा तो सीबीआई ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को शिकायत मिली थी कि हरियाणा के फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश बंसल अंबाला के अनाज गोदाम को रेवाड़ी से कुरुक्षेत्र में शिफ्ट कराने के एवज में ढाई लाख रुपये रिश्वत की मांग रहे हैं। शिकायत पर सीबीआई ने चंडीगढ़ के सेक्टर-7 मार्केट में ट्रैप लगाया और जब राजेश बंसल रिश्वत के डेढ़ लाख रुपये लेने लगा तो सीबीआई की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन


अंबाला का अनाज गोदाम काफी समय पहले रेवाड़ी में अलॉट हुआ था, जो अंबाला से काफी दूरी पर स्थित है। सूत्रों के अनुसार, गोदाम से माल ढुलाई का ठेका लेने वाले ट्रांसपोर्ट संचालक ने इस गोदाम को कुरुक्षेत्र में शिफ्ट कराने की एवज में हरियाणा के फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश बंसल से ढाई लाख रुपये में सौदा तय किया। पहली किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये देने की बात तय हुई जबकि एक लाख उसे बाद में देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी सामने आ सकते हैं नाम
हरियाणा के फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश बंसल का दफ्तर सेक्टर-17 में है और वह पंचकूला के सेक्टर-15 में रहता है। सीबीआई टीम देर रात तक राजेश से पूछताछ करती रही और उसके कागजातों को खंगालती रही ताकि मामले में और भी सुराग मिल सके। साथ ही सीबीआई ने इस दौरान राजेश से कई सवाल जवाब भी किए गए। सूत्रों का मानना है कि इस मामले में और भी अफसरों के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed