{"_id":"63028ec811773b07c826bcb8","slug":"break-in-2017-after-five-years-now-new-bus-queue-shelters-are-being-built-chandigarh-news-pkl460059354","type":"story","status":"publish","title_hn":"2017 में तोड़े, पांच साल बाद अब बन रहे हैं नए बस क्यू शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2017 में तोड़े, पांच साल बाद अब बन रहे हैं नए बस क्यू शेल्टर
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने वर्ष 2017 में जर्जर और टूट रहे बस क्यू शेल्टरों को तोड़कर गिरा दिया लेकिन उनकी जगह नए नहीं बनाए। लोगों ने पांच साल तक गर्मी, बरसात और सर्दी में खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार किया। अब जाकर नए बस क्यू शेल्टर बन रहे हैं। कई जगह आधे से ज्यादा काम पूरा भी हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि इस साल के अंत तक सभी बस क्यू शेल्टर बनकर तैयार हो जाएंगे। इन सभी का निर्माण 7.31 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।
यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने 209 बस क्यू शेल्टरों के निर्माण कार्य 22 अप्रैल को भूमि पूजन कर शुरू कराया था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि इलाकों को बांटकर निर्माण का काम अलग-अलग ठेकेदार को दिया जाए ताकि एक समय पर और जल्द काम पूरा हो सके।
बस क्यू शेल्टर का मुद्दा प्रशासन के अधिकारियों और पार्षदों की बैठक में भी उठा था। उस समय ने सलाहकार ने तेजी से काम करने के आदेश दिए थे। शेल्टर नहीं होने की वजह से लोगों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों और छात्रों को आती है जो रोजाना अपने दफ्तर, स्कूल व कॉलेज के लिए बस पर ही निर्भर रहते हैं। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर बस क्यू शेल्टर के आधे से ज्यादा का काम पूरा हो चुका है। इस वर्ष के आखिर तक यह बस क्यू शेल्टर बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
हेरिटेज स्टेट्स को ध्यान में रख कर तैयार किया गया डिजाइन
प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि शहर के हेरिटेज स्टेट्स को ध्यान में रखते हुए ही इन बस क्यू शेल्टरों का डिजाइन तैयार किया गया है। इनका निर्माण चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों, गांवों और कॉलोनियों में सड़कों के किनारे किया जा रहा है। ये बस क्यू शेल्टर यूजर फ्रेंडली होंगे। साथ ही इन्हें दिव्यांगों की सुविधा के अनुसार इनका डिजाइन तैयार किया जा रहा है। इनमें बैठने के साथ ही रात के समय उचित रोशनी का भी प्रावधान किया जाएगा। बस क्यू शेल्टर पर रियल टाइम बस इन्फार्मेशन सिस्टम भी प्रदान किया जाएगा ताकि लोगों को बसों के आने व जाने के सही समय की जानकारी मिल सके।
कंक्रीट के शेल्टर्स से यह होगा लाभ
पहले स्टेनलेस स्टील के बस क्यू शेल्टर बनाए गए थे, जिनके पार्ट्स चोरी हो जाते थे। अब कंक्रीट के बस क्यू शेल्टर बनाए जा रहे हैं। वैसे चंडीगढ़ कंक्रीट स्ट्रक्चर के लिए ही जाना जाता है। कंक्रीट के बस क्यू शेल्टर बनाने से यह फायदा होगा कि इसके पार्ट चोरी नहीं हो सकेंगे। वहीं बारिश व धूप के मौसम में भी लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।