फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brave girl saved life of Seven year old child

युवती की बहादुरी को सलाम, बच्चे को नोच रहे छह कुत्तों से जा भिड़ी, ऐसे बचाई जान

Fri, 01 Nov 2019 09:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Nov 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Brave girl saved life of Seven year old child
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

गांव बुढ़ाखेड़ा लाठर में छह आवारा कुत्तों ने गांव की सरपंच कविता लाठर के सात वर्षीय बेटे पर हमला कर दिया। इसमें संजय जख्मी हो गया मगर वह इस समय स्वस्थ है। गनीमत रही कि कुत्तों द्वारा हमला करने के दौरान वहां से गुजर रही गांव की 20 वर्षीय युवती ने हिम्मत दिखाकर बच्चे को बचा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि छह कुत्तों ने बच्चे को नीचे गिरा कर नोचना शुरू कर दिया है। पास में ही काम कर रही एक लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए लड़के को आवारा कुत्तों के चंगुल से बचाती है। सरपंच ने बताया कि उसका बेटा संजय घर के बाहर खेल रहा था। कुत्तों ने अचानक बेटे पर हमला करते हुए नीचे गिराकर काटने शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


घटनास्थल के पास ही काम कर रही पड़ोस की लड़की कविता ने बेटे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। कुत्तों ने संजय के पैर और कूल्हों पर काट लिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में संजय को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कविता को किया जाएगा सम्मानित

बुढ़ाखेड़ा गांव की सरपंच कविता लाठन ने कहा कि जिस तरह कविता ने संजय को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की, यह उसके साहस को दिखाता है। अन्य लड़कियों को भी इस बहादुरी से प्रेरणा लेनी चाहिए। कविता को शहीद संजीव लाठर की पुण्यतिथि पर 30 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। जल्द ही गांव में अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ा जाएगा।

कविता बोली-सिर्फ बच्चे की जान की थी परवाह

वहीं बच्चे को बाचने वाली कविता का कहना है कि दोपहर 12 बजे उसे बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि छह कुत्ते एक बच्चे को नीचे गिराकर नोच रहे हैं। ऐसे में वह कुत्तों की ओर दौड़ पड़ी। कुत्तों को भगा दिया। कविता के अनुसार उस समय उसे कोई खतरा या डर नहीं महसूस हुआ। उसे सिर्फ बच्चे की जान की परवाह थी। कविता ने 12वीं पास कर चार साल पहले स्कूल छोड़ दिया था। बच्चे की जान बचाने पर कविता खुद पर गर्व महसूस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed