गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी 'मर्दानी' बेटियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक-सोनीपत रोड पर बस में छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचलों को पीटने वाली बहनों को हरियाणा सरकार सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को ऐलान किया कि आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर दोनों बहन पूजा और आरती को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
साथ ही सरकार ने सोमवार को बस के चालक और परिचालक को सस्पेंड कर दिया है। पूजा और आरती ने शुक्रवार को रोहतक-सोनीपत रोड में हरियाणा परिवहन की बस में छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचलों का विरोध करते हुए उनका डटकर मुकाबला कर बहादुरी का परिचय दिया था।
इस घटना का वीडियो रविवार को जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया तो बवाल मच गया। मुख्यमंत्री खट्टर ने भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक और परिवहन विभाग को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए जाएं।
रोल मॉडल बनेंगी दोनों बहनें
मनचलों से बस में भिड़ने वाली दोनों बहनों
को हरियाणा महिला आयोग प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की रोल मॉडल के रूप में
पेश करेगा। आयोग ने सोमवार को यह फैसला लिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के
मीडिया एडवाइजर अमित आर्य ने दी।
वीडियो बनाने वाली युवती भी होगी सम्मानित
प्रदेश सरकार ने छेड़खानी करने वाले तीन युवकों को पीटने वाली बहनों के साथ बस में उनकी हौसला अफजाई करते हुए वीडियो क्लिप बनाने वाली युवती को भी सम्मानित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर केवल महिला यात्री ही बैठें, इसकी अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
घटना की जांच के आदेश
प्रदेश सरकार ने सोनीपत डिपो के बस चालक बलवान सिंह और परिचालक लाभ सिंह को बस में दो बहनों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के मामले में निलंबित करते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए हैं।