फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brave daughters Will be honored on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी 'मर्दानी' बेटियां

Mon, 01 Dec 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Dec 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
brave daughters Will be honored on Republic Day

रोहतक-सोनीपत रोड पर बस में छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचलों को पीटने वाली बहनों को हरियाणा सरकार सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को ऐलान किया कि आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर दोनों बहन पूजा और आरती को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन


साथ ही सरकार ने सोमवार को बस के चालक और परिचालक को सस्पेंड कर दिया है। पूजा और आरती ने शुक्रवार को रोहतक-सोनीपत रोड में हरियाणा परिवहन की बस में छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचलों का विरोध करते हुए उनका डटकर मुकाबला कर बहादुरी का परिचय दिया था।
विज्ञापन


इस घटना का वीडियो रविवार को जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया तो बवाल मच गया। मुख्यमंत्री खट्टर ने भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक और परिवहन विभाग को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोल मॉडल बनेंगी दोनों बहनें

brave daughters Will be honored on Republic Day

मनचलों से बस में भिड़ने वाली दोनों बहनों को हरियाणा महिला आयोग प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की रोल मॉडल के रूप में पेश करेगा। आयोग ने सोमवार को यह फैसला लिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य ने दी।

वीडियो बनाने वाली युवती भी होगी सम्मानित
प्रदेश सरकार ने छेड़खानी करने वाले तीन युवकों को पीटने वाली बहनों के साथ बस में उनकी हौसला अफजाई करते हुए वीडियो क्लिप बनाने वाली युवती को भी सम्मानित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर केवल महिला यात्री ही बैठें, इसकी अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।

घटना की जांच के आदेश

प्रदेश सरकार ने सोनीपत डिपो के बस चालक बलवान सिंह और परिचालक लाभ सिंह को बस में दो बहनों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के मामले में निलंबित करते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed