{"_id":"b26979707d82348e979ee2329ef1bcc8","slug":"bpl-families-smart-card-renewation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल धारकों के स्मार्ट कार्ड का नवीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल धारकों के स्मार्ट कार्ड का नवीकरण शुरू
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने के लिए स्मार्ट कार्ड नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इच्छुक व्यक्ति इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
इसके लिए 30 रुपये की राशि अदा करनी होगी। इस सिलसिले में जिला सचिवालय के सभागार में ईएसआई हेल्थ केयर, हरियाणा श्रम विभाग की ओर से संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया।
उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
गरीबों को अस्पताल में उपचार के लिए किसी प्रकार का नगद भुगतान नहीं करना पड़ेगा। यह कार्ड श्रम विभाग, आंगनबाड़ी और नगर निगम में बनेंगे।
ऐसे परिवार के पांच सदस्यों को हर वर्ष संयुक्त रूप से इलाज पर होने वाले 30 हजार रुपये तक निशुल्क सुविधा मिलेगी। इसके बाद परिवार को स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा।
उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने टोल फ्री नंबर 1800 180 2035 जारी किया है, जहां उनकी तमाम समस्याएं सुनी जाएंगी। इस सेवा का लाभ लेने के लिए बीमा कंपनी की ओर से अधिकृत या मान्यता प्राप्त अस्पताल में उपलब्ध होगी। जिले में इस योजना के तहत चार प्राइवेट और तीन सरकारी अस्पताल अधिकृत किए गए हैं।
इनमें सेेक्टर-आठ का ऑर्थो सेंटर, नालागढ रोड पिंजौर का डॉ. जीबी चंद्र मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल और जेएन शौरी मल्टी स्सेशिएलिटी अस्पताल व पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ रीप्रोडक्शन एंड चाइल्ड केयर के अलावा सेक्टर छह पंचकूला, रेलवे रोड कालका व रायपुररानी के सरकारी अस्पतालों से इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।