फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bpl families scope increased in haryana

हरियाणा में BPL रेखा की सीमा का दायरा बढ़ा, देखें क्या मिलेगा फायदा

Tue, 25 Apr 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Apr 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
 bpl families scope increased in haryana
बीपीएल परिवारों की नई सूची - फोटो : file photo

विज्ञापन
गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की अब नई पहचान होगी। इसका असर सरकार से मिलने वाली सुविधाओं पर भी पड़ेगा। हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के तहत संशोधित गरीबी रेखा की आय सीमाओं को मंजूरी दे दी है। इससे दलित वर्ग को सरकारी योजनाओं का अधिक फायदा मिल सकेगा।

अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि बैंक सहायता पर आधारित योजनाओं के लिए बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) की वार्षिक पारिवारिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 49,000 रुपये और शहरी में 60,000 रुपये होगी। यानी ग्रामीण् इलाकों में अगर सालाना आर 49 हज़ार रुपये है तो उस परिवार को बीपीएल में शामिल किया जायेगा, ठीक इसी तरह से शहरी इलाकों में अगर सालाना में आय 60 हज़ार रुपये है तो उन्हें भी बीपीएल परिवारों की श्रेणी में रखा जायेगा।
विज्ञापन


 राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के लिए डीपीएल (दोहरी गरीबी रेखा से नीचे) की वार्षिक पारिवारिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 98,000 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 1,20,000 रुपये रहेगी। नियमों में बदलाव के बाद काफी संख्या में नए परिवार बीपीएल सूची में शामिल होंगे जिन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed