फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy viberate eye ball and made golden book of world record

Video: बच्चे ने 31 सेकेंड तक ऐसे मटकाई आंखें, बन गया रिकॉर्ड

Fri, 30 Oct 2015 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(हरियाणा) Updated Fri, 30 Oct 2015 07:46 AM IST
विज्ञापन
boy viberate eye ball and made golden book of world record

इस वीडियो को देखिए, दंग रह जाएंगे। इसमें जो बच्चा दिख रहा है, उसने 31 सेकेंड तक अपनी आंखों को ऐसे मटकाया कि रिकॉर्ड बन गया।

विज्ञापन


इस बच्चे का नाम निशान सिंह है और यह हरियाणा के शाहबाद का रहने वाला है। निशान के इस हुनर के लिए गोल्डन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधियों ने शाहाबाद पहुंचकर सम्मानित किया।

इस पुरस्कार के साथ ही निशान का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में निशान का नाम आई बॉल को वाईब्रेट करने के लिए दर्ज कर लिया गया है। अपने इस रिकार्ड से निशान ने अपने गांव कमासी के साथ-साथ अपने स्कूल शैमरॉक का नाम भी रोशन किया।
विज्ञापन

सिंगापुर की लड़की का 24 सेकेंड का रिकॉर्ड तोड़ा

boy viberate eye ball and made golden book of world record

शाहाबाद के निजी होटल में पत्रकारवार्ता के दौडरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के रिकार्ड मैनेजर आलोक कुमार ने बताया कि इससे पहले गोल्डन बुक में बिना पलक झपकाए आई बॉल को वाईब्रेट करने का 24 सेकंड का रिकार्ड सिंगापुर की एक लड़की का दर्ज है, लेकिन निशान ने 31 सेकंड तक आई बॉल को वाईब्रेट कर उस रिकार्ड को तोड़ दिया है।

इसके लिए आज शाहाबाद में निशान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।  पत्रकारों से बातचीत में निशान ने बताया कि वर्ष 2012 में जब अपनी कक्षा में बैठे-बैठे उसने अपनी आंखों पर जोर डाला तो उसकी आई बॉल वाइब्रेट करने लगी।

उस समय उसकी इस प्रतिभा को उसके मित्र रसकिम ने देख लिया और उसकी इस बात को स्कूल टीचर को बताया। जिस पर सभी के सामने निशान ने अपने इस हुनर को प्रदर्शित किया और सभी इस पर आश्चर्यचकित हुए।

मां कहती थी कि बेफालतू है, आदत छोड़ दो

boy viberate eye ball and made golden book of world record

निशान ने कहा कि उसकी माता अमरजीत कौर कहती थी कि बेफालतू है आई बॉल को वाईब्रेट करना इसलिए वह इस आदत को छोड़ दे। लेकिन उसकी मामी कुलजीत कौर, स्कूल प्राचार्या रूबि शर्मा और अध्यापक रीतू वर्मा ने कहा कि यह उसका हुनर है और इसका अभ्यास करना चाहिए।

निशान ने कहा कि उसने अपनी मामी के कहने पर अपने इस हुनर को जारी रखा। निशान ने बताया कि शुरूआत दौर में वह 12 सेकिंड तक आई बॉल को वाईब्रेट करता था फिर 22, 25 तथा उसके बाद 31 सेकिंड तक वाइब्रेट करने लगा है।

निशान ने बताया कि इसके बाद उसने मामा अमन, गुरजिंद्र व सिमरण के सहयोग से इसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से संपर्क किया। जिस पर गोल्डन बुक के प्रतिनिधियों ने उससे संपर्क किया और प्रत्यक्ष तौर पर उसे बिना पलक झपकाए आई बॉल को वाइब्रेट करते हुए देखा।

विज्ञापन

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहता है निशान

boy viberate eye ball and made golden book of world record

निशान ने कहा कि गोल्डन बुक में अब उसका रिकार्ड दर्ज हो चुका है लेकिन अभी लिम्का बुक, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, एशिया बुक के लिए प्रक्रिया जारी है। आई बॉल को वाईब्रेट करने के अलावा निशान दुनिया के हर वर्ल्ड रिकार्ड को अपने जहन में बिठाए है तथा अपने इन हुनर को भी वर्ल्ड रिकार्ड बनाना चाहता है।

निशान ने कहा कि अब उसके पिता जसबीर सिंह व अमरजीत कौर सहित सभी उसके इस हुन्नर को सलाम करते हैं। इस अवसर पर लोकेश मल्होत्रा, जसबीर सिंह, अमरजीत कौर, कुलजीत कौर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed