फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy run away to take chandigarh transport bus

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बस लेकर भाग गया युवक

Mon, 18 Jan 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jan 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
boy run away to take chandigarh transport bus

चंडीगढ़ में अजीब-सी बात हुई। एक युवक चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बस लेकर फरार हो गया, जिसे कुछ दूरी पर दबोच लिया गया। वहीं, अपनी तरह का यह पहला मामला है कि जब सरकारी बस का ड्राइवर बस को ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से पासिंग करवाने बस लेकर आया तो उसको दौरान युवक बस की तारों को जोड़कर उसको स्टाट करके बस लेकर भाग गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बस ड्राइवर महेंद्र पाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी युवक सुखविंदर सिंह (24) के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है।

मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदर जीत सिंह ने बताया कि घटना सोमवार सुबह साढे़ 9 बजे की है, जब सीटीयू डिपो नंबर 1 से बस का ड्राइवर महेंद्र पाल सीटीयू की बस नंबर सीएच0-जी1- 7533 लेकर मनीमाजरा फायर स्टेशन ऑफिस के सामने पासिंग करवाने लिये आया था।
विज्ञापन


इस दौरान ड्राइवर महेंद्र पाल ने बस का पासिंग की लाइन में लगा कर साइड में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगा। इस दौरान आरोपी युवक सुखविंदर सिंह बस की तारों को जोड़ कर उसको स्टाट करके भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखविंदर द्वारा बस को लेकर जाता देखकर महेंदपाल अपने कुछ सहयोगियों द्वारा उसके पीछे लग गया। इस दौरान उसने पुलिस को भी मामले की सूचना दी। उसके बाद फिर पुलिस और महेंद्र पाल ने पीछे करके बस और सुखविंदर सिंह को सेक्टर -26 के  टीवीटी लाइट प्वाइंट पर जाकर पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed