{"_id":"586d0b444f1c1b4d5615a03d","slug":"boy-brutally-beaten-by-many-people-at-mohali-accused-run-away-doing-round-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले युवक को घेरकर पीटा, फिर किए हवाई फायर, लोगों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले युवक को घेरकर पीटा, फिर किए हवाई फायर, लोगों में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Thu, 05 Jan 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोगों ने युवक को पहले घेरकर पीटा और उसके बाद हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। इसके बाद से लोगों में दहशत फैली हुई है। घटना मोहाली की है। शहर से सटे गांव जंडपुर में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब कुछ लोगों ने गांव के ही मनप्रीत सिंह को घेरकर मारपीट की। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और लोगों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह घर जा रहा था, तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में फिर घेर लिया और हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में हैप्पी, भूरा, गुरजीत निवासी जंडपुर व हनी पुत्र संता सिंह निवासी गांव झुगिंया पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2017 को वह अपने मोटर साइकिल से खेत में जा रहा था। जब गांव के गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचा तो हैप्पी व भूरे ने उसे घेरकर मारपीट की। तीन जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अपने घर की तरफ जा रहा था। जब गांव में दुकान के पास पहुंचा तो वहां पर गगन पहुंच गया।
विज्ञापन
उसने उसके साथ गाली गलौच की। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी। इसके बाद गुरजीत सिंह व हनी सिंह मोटरसाइकिल से आए। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे हवाई फायर किया और मौके से फरार हो गए।