फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boxing Coaching Centre-42 became the overall winner in Chandigarh State Boxing Championship

Chandigarh News: चंडीगढ़ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर-42 बना ओवरआल विजेता

Sun, 08 Jun 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Boxing Coaching Centre-42 became the overall winner in Chandigarh State Boxing Championship
चंडीगढ़। सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बॉक्सिंग सेंटर पर शनिवार को चंडीगढ़ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेले गए। बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर-42 ने ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता।
विज्ञापन

जीएमएसएस मलोया/एसडी क्लब उपविजेता रहा। बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर 42 की जीनत मलिक को बेस्ट मुक्केबाज का खिताब हासिल हुआ। सेंट जोसेफ-44 की काव्या को उभरते हुए मुक्केबाज का खिताब मिला।
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर-42 को कुल 42 अंक जुटाने पर मिला। बॉक्सिंग कोचिंंग सेंटर-56 को 18 अंकों के साथ उपविजेता घोषित किया गया। बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर-42 के अमन देव को बेस्ट मुक्केबाज का खिताब और बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर 56 के कार्तिक को उभरते हुए मुक्केबाज का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को खेले गए मुकाबलों में लड़कों मे 44- 46 किलो भार वर्ग में यर्थात को स्वर्ण, कुशल को रजत और आर्यवीर को कांस्य पदक मिला।
46-48 किलो भार वर्ग में निशांत सिंह को स्वर्ण, आदित्य को रजत और मयूर को कांस्य पदक मिला। 48- 50 किलो भार वर्ग में अमन देव को स्वर्ण, रितिक को रजत पदक, रेहान को कांस्य पदक मिला।

लड़कियों के वर्ग के लिए खेले गए मुकाबलों में 46-48 किलो भार में नीति को स्वर्ण, गुरसिमरत कौर को रजत और रीमा को कांस्य पदक मिला। इसके बाद 50- 52 किलो भार वर्ग में कांति ने स्वर्ण पदक, निकिता ने रजत पदक, एंजल ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed