{"_id":"5fcc96da6fa6cd1a6869f31f","slug":"boxer-vijender-singh-will-return-rajiv-gandhi-khel-ratna-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर सरकार ने कृषि कानून वापस नहीं लिए तो लौटा दूंगा खेल रत्न पुरस्कार : मुक्केबाज विजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर सरकार ने कृषि कानून वापस नहीं लिए तो लौटा दूंगा खेल रत्न पुरस्कार : मुक्केबाज विजेंद्र सिंह
Sun, 06 Dec 2020 02:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Boxer Vijender Singh
- फोटो : ANI
मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने खेल रत्न पुरस्कार लौटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सरकार काले कृषि कानून वापस नहीं लेती हैं तो वह अपना खेल रत्न पुरस्कार वापस कर देंगे। बता दें कि देश में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार खेल क्षेत्र का सबसे बड़ा पुरस्कार है। रविवार को विजेंद्र सिंह सिंघु बॉर्डर में किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे।गौरतलब है कि मुक्केबाज विजेंद्र सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व इंस्पेक्टर ने किया राष्ट्रपति अवार्ड वापस करने का एलान
किसान आंदोलन का पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर हरपाल सिंह निवासी बठिंडा ने भी समर्थन किया। रविवार को पूर्व इंस्पेक्टर ने अच्छी सेवाएं निभाने के बदले मिले दो राष्ट्रपति अवार्ड वापस करने का एलान किया। पूर्व इंस्पेक्टर सिंह ने राष्ट्रपति को अवार्ड वापस करने संबंधी लिखे पत्र में कहा है कि कृषि कानूनों को लेकर पंजाब एवं अन्य राज्यों के किसानों को भारत सरकार की ओर से अपमानित किया जा रहा।
विज्ञापन
किसानों को अपमानित करने के रोष में वह अपने दोनों राष्ट्रपति अवार्ड वापस कर रहे। उन्होंने कहा कि उनका यह निर्णय खुद का है। पूर्व इंस्पेक्टर ने बताया कि वह भी एक किसान के बेटे है और अब रिटायर के होने के बाद वह खुद अपनी जमीन पर खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून लागू किए है, उससे किसानों को कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
If the government doesn't withdraw the black laws, I'll return my Rajiv Gandhi Khel Ratna Award - the highest sporting honour of the nation: Boxer Vijender Singh #FarmLaws https://t.co/8Q5fVEmncC pic.twitter.com/imTATDZCei
— ANI (@ANI) December 6, 2020