'बिग बाउट लीग' के लिए अमित पंघाल को अडानी टीम गुजरात ने खरीदा, बॉक्सर ने जताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को मेडल दिलाकर इतिहास रचने वाले मायना गांव के अमित पंघाल को भारत की पहली बॉक्सिंग लीग ‘बिग बाउट लीग’ में अडानी टीम गुजरात ने खरीदा है। 2 से 21 दिसंबर तक होने वाले इस लीग की 6 टीमों में विश्व भर से 42 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अडानी टीम गुजरात ने भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल को बेस्ड प्राइज दस लाख में अपनी टीम में शामिल किया है।
अमित के चाचा राजनारायण पंघाल ने बताया कि उनके लिए गर्व की बात है कि अमित को अडानी टीम ने खरीदा है। अमित पंघाल ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अडानी फैमिली का धन्यवाद किया है। इसमें उन्होंने अडानी फैमिली के सदस्यों को भी टैग किया है।
लीग की हर टीम में 5 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी हैं और इन टीमों को अधिकतम तीन विदेशी खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल करने की छूट थी। इस लिहाज से 42 खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों में चुनने का अवसर मिला। इसमें भारत के अलावा 11 देशों की 16 खिलाड़ी शामिल हैं।
लीग में ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के कई पदक विजताओं को चुना गया। साथ ही यूथ ओलंपिक के कई स्वर्ण पदक विजेता इस लीग का हिस्सा बने हैं। खिलाड़ियों की वजन श्रेणियों में 52 किलो, 57 किलो, 51 किलो (महिला), 69 किलो, 75 किलो, 60 किलो (महिला) और 91 किलो शामिल हैं।
Many thanks to Adani team Gujarat and dhnayavad to Adani ji @gautam_adani @PranavAdani @AdaniPriti @AdaniKaran family for having faith on me. @bigboutleague congratulations for starting up an exciting journey in Indian boxing history #boxing https://t.co/JqZvFIGILW
— Amit Panghal (@Boxerpanghal) November 19, 2019
अच्छी पहल, सीख सकेंगे विदेशी तकनीक
इस लीग के बारे में अमित पंघाल ने कहा यह एक अच्छी पहल है। इससे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने से उनकी तकनीकें पता लगेंगी और खेल में निखार आएगा। उन्होंने कहा कि ओलंपिक से पहले इस लीग से कोई नुकसान नहीं बल्कि फायदा मिलेगा। क्योंकि तैयारियों को परखा जा सकेगा।
लीग के पोस्टर बॉय है अमित
अमित इस लीग के फेस ऑफ फेम है, जिनके फोटो लीग के हर पोस्टर पर लगे हैं। इस लीग में मैरी कॉम, मनोज कुमार और अमित पंघाल सहित कई गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों पर नजरें रहेगी।
अमित की उपलब्धियां
अमित ने इसी वर्ष वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। इसके अलावा कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स 2018 में सिल्वर, इंडियन ऑपन में गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप 2017 में ब्रांज जीता है। वहीं पंघाल इकलौते भारतीय मुक्केबाज है जिसने यूरोप के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित प्रतियोगिता स्ट्रांदजा मेमोरियल में लगातार दो बार स्वर्ण पदक हासिल किया। इस साल उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप का स्वर्ण अपने नाम कर किया और फिर 49 किग्रा के ओलंपिक कार्यक्रम से हटने के बाद 52 किग्रा में खेलने का फैसला किया।