फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Both the students stayed in the room without making an entry in the register

Chandigarh News: रजिस्टर पर बिना एंट्री किए कमरे में रुके थे दोनों छात्र

Wed, 20 Nov 2024 03:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Both the students stayed in the room without making an entry in the register
चंडीगढ़। पीयू के हॉस्टल में विकास व प्रणव का दोस्त मंगलवार शाम को रिसेप्शन पर बिना एंट्री किए तीसरे फ्लोर पर कमरा नंबर 93 में दोस्त के पास रहने गए थे। पीयू प्रशासन को घटना के बारे में तब पता चला जब पुलिस ने जांच शुरू की। हॉस्टल में आउटसाइडर के रुकने पर रजिस्टर पर में एंट्री करना अनिवार्य है, लेकिन विकास की के संबंध में कोई एंट्री नहीं मिली। 24 घंटे खुले रहने वाले हॉस्टल में रिसेप्शन पर पूरा समय सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी ड्यूटी करते हैं। इसके बावजूद बिना एंट्री के विकास ने प्रवेश कैसे किया यह सवाल बना हुआ है। मंगलवार रात कमरा नं. 93 में तीन लोग थे, एक होटल मैनेजमेंट का छात्र जिसका कमरा था, दूसरा यूनिवर्सिटी का दोस्त और तीसरा विकास। रजिस्टर पर विकास के अलावा दूसरे छात्र की भी एंट्री नहीं की गई। बता दें कि वह भी इस रूम में नहीं रहता था। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि होटल मैनेजमेंट के छात्र का दोस्त पहले उसका रूम मेट था, लेकिन परीक्षा में रीअपियर आने की वजह से उसे हॉस्टल सीट नहीं मिली। ऐसे में कई बार यूनिवर्सिटी छात्र दोस्तों का मिलने का कहकर बिना एंट्री किए कमरे में चले जाते हैं। हॉस्टल के एक छात्र ने बताया कि कमरों के बाहर शराब की खाली बोतलें पड़ी होती हैं। हॉस्टल में शराब वे सूखे नशे करते हुए अक्सर छात्र देखे जाते हैं, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सफाईकर्मी अगर कभी विरोध करें तो उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। एक अन्य छात्र ने बताया कि आने-जाने पर अधिक पाबंदी नहीं है। न ही कभी सामान चेक किया जाता है। छात्र बड़ी आसानी से नशा हॉस्टल में लाते हैं। कोई हादसा होने के बाद हॉस्टल में दो दिन सख्ती होती है फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed