फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Border will be equipped with anti-drone technology to stop drones coming from Pakistan

Chandigarh News: पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन को रोकने के लिए एंटी ड्रोन तकनीक से लैस होगा बॉर्डर

Sat, 27 Jul 2024 06:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Border will be equipped with anti-drone technology to stop drones coming from Pakistan
चंडीगढ़। पंजाब में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये नशीले पदार्थ हेरोइन व अन्य ड्रग्स की सप्लाई हो रही है। बॉर्डर पर स्थित आसपास गांवों में रहने वाले युवा नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल होते हैं, लेकिन गांव के दूसरे लोग डर के मारे खुलकर बोलते नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन को रोकने के लिए पंजाब में पाकिस्तान की सीमा से सटे पूरे बाॅर्डर को एक साल के अंदर-अंदर एंटी ड्रोन तकनीक से लैस कर दिया जाएगा। हालांकि पंजाब में तीन-चार जिलों में बॉर्डर पर करीब 25 प्रतिशत एरिया में इस तकनीक को शुरू कर दिया गया है। यह बातें पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने अमर उजाला के साथ हुई विशेष बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

राज्यपाल ने बताया कि बताया कि उन्होंने पंजाब में अब तक सातवीं बार बॉॅर्डर एरिया के आसपास वाले जिलों में दौरा किया। जब पहली बार गया था तो जांच एजेंसियों के बीच में कोई को-ऑर्डिनेशन नहीं था जिससे पंजाब में पाकिस्तान से बढ़ रहे नशीले पदार्थों की तस्करी को रोका जा सकें। पहले दौरे से आते ही खुद एक रोडमैप तैयार किया और इंटेलीजेंस, बीएसएफ, एनआईए, सेना, एनसीआरबी सहित पंजाब पुलिस व अन्य जांच एजेंसियों के प्रमुखों के साथ मीटिंग की। इन सभी एजेंसियों के अधिकारियों की समन्वय कमेटी बनाई और इन्हें आपस में एक-दूसरे के साथ को-ऑर्डिनेशन में बनाए रखने के लिए कहा। गठित की गई इस टीम ने कुछ ही महीनों में पाकिस्तान से आने वाले नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के लिए कई कड़े कदम उठाए।
विज्ञापन

कहा-पता होने के बावजूद एक-दूसरे के खिलाफ बोलकर कोई दुश्मनी नहीं लेना चाहता : पाकिस्तान बॉर्डर के साथ लगते गांवों में अधिकतर लोगों को पता होता है कि कौन नशा करता है और वह नशीले पदार्थ कहां से लेकर आता है। लेकिन कोई एक-दूसरे के साथ खिलाफ बोलकर दुश्मनी नहीं लेना चाहता है। क्योंकि पंजाब में जो नशीले का कारोबार फैल रहा है, वह सारे पदार्थ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ही सप्लाई हो रहे हैं। हमारी जांच एजेंसियों ने पिछले कुछ महीनों में काफी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ पकड़े है जो कि पाकिस्तान से आए थे। वहीं कुछ ड्रोन भी बरामद किए गए है जो कि नशीले पदर्थोें की सप्लाई लेकर आए थे लेकिन बहुत सारे ऐसे ड्रोन भी है नशीले पदार्थ फेंककर वापस भी चले जाते हैं। इन्हें रोकने के लिए ही मेरी केंद्रीय गृह मंत्रालय में कई बार बातचीत हुई। बताया गया कि पाकिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्र में एक साल के अंदर पूरे बॉर्डर एरिया को एंट्री ड्रोन तकनीक से लैस कर दिया जाएगा। पहली कड़ी में 25 प्रतिशत एरिया को कवर भी कर लिया गया है जिससे पाकिस्तान के कुछ ड्रोन पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed