फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Border Security Force recovered heroin from field in village Dhanoe of Amritsar

Amritsar: बीएसएफ ने सीमांत गांव धनोए के पास बरामद की पांच किलो हेरोइन, पीले रंग के पैकेट में बंधी थी

Sat, 22 Apr 2023 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 03:55 PM IST
सार

बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की एक टुकड़ी भारत-पाक सीमा के बिल्कुल निकट स्थित गांव धनोए में गश्त कर रही थी। इस दौरान ही बीएसएफ अधिकारियों ने पुख्ता सूचना के बाद गांव के बाहरी इलाके को चारों ओर से घेर लिया और सर्च अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Border Security Force recovered heroin from field in village Dhanoe of Amritsar
हेरोइन - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अमृतसर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने शनिवार सुबह सीमांत गांव धनोए के बाहर स्थित खेत से पांच किलो हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ ने धनोए गांव के बाहर के इलाके और खेतों में घंटों सर्च अभियान चलाकर एक पीले रंग का बड़ा पैकेट बरामद किया, जिसके अंदर पीले रंग की प्लास्टिक टेप में हेरोइन के पांच पैकेट लिपटे थे। बीएसएफ ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की एक टुकड़ी भारत-पाक सीमा के बिल्कुल निकट स्थित गांव धनोए में गश्त कर रही थी। इस दौरान ही बीएसएफ अधिकारियों ने पुख्ता सूचना के बाद गांव के बाहरी इलाके को चारों ओर से घेर लिया और सर्च अभियान शुरू कर दिया। सर्च के दौरान बल के जवानों ने गांव के बाहर स्थित खेत से एक पीले रंग की टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद किया। जिसके ऊपर लाल रंग की प्लास्टिक टेप से कवर किया गया था।
विज्ञापन


बल के अधिकारियों ने इसे खोला तो पाया कि इसके अंदर भी पीले रंग की प्लास्टिक की टेप में लिपटे छोटे-छोटे पांच पैकेट थे। जिनके अंदर पांच किलो हेरोइन बरामद हुई। बीएसएफ को अंदेशा है कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने हेरोइन वाला उक्त पैकेट ड्रोन के जरिया गिराया होगा। बल के अधिकारियों ने इसकी सूचना लोकल पुलिस को दे दी है। हालांकि बीएसएफ के जवान लगातार धनोए गांव के आस-पास के इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed