Amritsar: बीएसएफ ने बरामद किया पाकिस्तान से भेजा ड्रोन, सूचना के बाद गांव काहनगढ़ में चलाया था सर्च ऑपरेशन
बीएसएफ को सूचना मिली थी कि बुधवार देर रात पाकिस्तान की ओर से इस पार ड्रोन भेजा गया है और ग्रामीणों ने इसकी आवाज भी सुनी थी। पुलिस के साथ बल के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और ड्रोन बरामद कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर सेक्टर के गांव काहनगढ़ में पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भेजा गया ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ को सूचना मिली थी कि बुधवार देर रात पाकिस्तान की ओर से इस पार ड्रोन भेजा गया है और ग्रामीणों ने इसकी आवाज भी सुनी थी। पुलिस के साथ बल के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और ड्रोन बरामद कर लिया। ड्रोन के साथ अभी कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।
सीमा से हेरोइन की खेप और ड्रोन बरामद
सीमा पर तैनात बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने तलाशी अभियान में सरहद से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर एक ड्रोन व 2.5 किलो हेरोइन बरामद की। डीएसपी भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस व बीएसएफ को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में एक ड्रोन बीओपी धर्मा के नजदीक दाखिल हुआ। इस सूचना के आधार पर थाना खालड़ा की पुलिस व सेक्टर अमरकोट की 103 बटालियन के बीएसएफ जवानों ने गांव डलीरी के नजदीक तलाशी अभियान चलाया। यहां खेत से एक ड्रोन व 2.5 किलो हेरोइन बरामद की। थाना खालड़ा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
खेमकरण में भी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा
धुंध का फायदा उठाकर पाकिस्तान भारतीय सीमा में लगातार ड्रोन भेज जा रहा है। बुधवार की रात भी पाक ने खेमकरण इलाके में ड्रोन भेजा। बीएसएफ ने सुबह सर्च अभियान चलाया। खेमकरण में तैनात बीएसएफ बटालियन-101 के जवानों ने गांव कलस की हदबंदी में रात दस बजे पाक की ओर से भारत में ड्रोन दाखिल होते देखा। इसके बाद जवानों ने ड्रोन पर एक दर्जन गोलियां चलाई लेकिन ड्रोन नहीं लौटा।