{"_id":"640ab519165866c8a90f5064","slug":"border-security-force-arrested-pakistani-national-near-international-border-in-firozpur-sector-of-punjab-2023-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सीमा पर तीन घुसपैठियों को BSF ने दबोचा, दो पाकिस्तानी और तीसरा बांग्लादेशी नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सीमा पर तीन घुसपैठियों को BSF ने दबोचा, दो पाकिस्तानी और तीसरा बांग्लादेशी नागरिक
Fri, 10 Mar 2023 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर/अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर/अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Mar 2023 03:08 PM IST
सार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार रात पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पाकिस्तान के खैबर जिले के निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बॉर्डर से पकड़ा गया पाकिस्तानी।
- फोटो : ANI
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तीन घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो पाकिस्तानी और तीसरा बांग्लादेश का है। गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल की टीम गुरदासपुर सेक्टर स्थित बीओपी निक्का इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पाकिस्तान सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में कंटीले तारों के निकट एक व्यक्ति दिखाई दिया। जवानों ने उसे चेतावनी दी। बीएसएफ को देखकर व्यक्ति सीधा खड़ा हो गया। इसके बाद बीएसएफ ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि वह पाकिस्तान के स्यालकोट निवासी अमीर रजा है। हालांकि उससे किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है, उससे पूछताछ जारी है। इसके अलावा अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीओपी राजाताल के पास बीएसएफ जवानों ने बांग्लादेश के जिला छित्तागोग के गांव पूरबहा दुर्गापुर निवासी शमशुद्दीन पुत्र कबीर अहमद को गिरफ्तार किया है। जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में घुसते देख उसे घेरकर काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास पाकिस्तानी करेंसी, एक कंघा और एक लाइटर मिला है।
विज्ञापन
फिरोजपुर में भी घुसपैठिया काबू
बीएसएफ ने बीओपी तीर्थ के पास से भी एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को काबू किया है। पकड़ा गया घुसपैठिया भारतीय सीमा में फेंसिंग के पास घूम रहा था। इसकी पहचान गुल रहमान पुत्र अहमर खान निवासी गांव मलंगकला पाकिस्तान के रूप में हुई है। तलाशी दौरान इसके पास से एक पहचान पत्र, 10 रुपये पाक करेंसी, दो महिलाओं की फोटो, एक सिमकार्ड, तीन पेन, एक जर्दा का पैकेट मिला है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि आज देर शाम उक्त घुसपैठिए को बीएसएफ ने पाक रेंजरों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन