{"_id":"646e1624358ba95847041708","slug":"border-districts-shows-excellent-performance-in-punjab-board-12th-class-examination-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Board Result: पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों का प्रदर्शन बेहतरीन, मॉडल जिले पिछड़े, आखिरी स्थान पर बरनाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Board Result: पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों का प्रदर्शन बेहतरीन, मॉडल जिले पिछड़े, आखिरी स्थान पर बरनाला
Wed, 24 May 2023 07:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 May 2023 07:36 PM IST
सार
12वीं की परीक्षा में 296709 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें 274378 ने सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम 92.47 फीसदी रहा है। यह गत वर्ष से 3.52 फीसदी कम रहा है। बेटियों का परिणाम लड़कों की अपेक्षा पांच फीसदी अधिक रहा है।
विज्ञापन
Punjab Board Result:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड( पीएसईबी) की 12वीं कक्षा की परीक्षा में पंजाब के सीमावर्ती जिलों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। जबकि मॉडल जिले इस मामले में पिछड़ गए हैं। पास प्रतिशत में गुरदासपुर, पठानकोट व अमृतसर टॉप पर रहे हैं। तीनों जिलों में क्रमश: 96.91, 96.71 और 96.46 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। जबकि बरनाला पास प्रतिशत के मामले में आखिरी स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
वहां का परिणाम 80.47 फीसदी रहा है। 15 जिलों का रिजल्ट 91 से 96 फीसदी के बीच रहा है। सात जिलों का प्रदर्शन 87.53 से 99.99 फीसदी रहा है। खास बात यह देखने को मिली की मोहाली, पटियाला, जालंधर और लुधियाना जैसे जिलों का प्रदर्शन उस हिसाब से ठीक नहीं रहा है।
विज्ञापन
डिजीलॉकर पर उपलब्ध होंगे सर्टिफिकेट
12वीं की परीक्षा में 296709 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें 274378 ने सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम 92.47 फीसदी रहा है। यह गत वर्ष से 3.52 फीसदी कम रहा है। बेटियों का परिणाम लड़कों की अपेक्षा पांच फीसदी अधिक रहा है। 90.25 फीसदी लड़के और 95.14 फीसदी बेटियों ने इस बार बाजी मारी है।
विज्ञापन
बोर्ड के मुताबिक एक हफ्ते के बाद विद्यार्थियों के डिजिटल सर्टिफिकेट डिजीलॉकर पर उपलब्ध रहेंगे। जिन विद्यार्थियों ने अपने परीक्षा फार्म में सर्टिफिकेट की हॉर्ड कॉपी के लिए ऑप्शन भरा है, वे विद्यार्थी तीन हफ्ते के अंदर अपने जिलों के क्षेत्रीय दफ्तरों से इसे हासिल कर पाएंगे। कंपार्टटेंट, अतिरिक्त विषय व कारगुजारी सुधार के अधीन परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट भी डिजीलॉकर में मुहैया करवाए जाएंगे। हॉर्ड कॉपी डाक के माध्यम से भेजी जाएगी।
जिलेवार परिणाम
| जिला | हाजिर | पास | प्रतिशत |
| गुरदासपुर | 22439 | 21746 | 96.21 |
| पठानकोट | 6987 | 6757 | 96.71 |
| अमृतसर | 27283 | 26317 | 96.46 |
| होशियारपुर | 17837 | 17012 | 95.37 |
| कपूरथला | 7945 | 7560 | 95.15 |
| एसबीएस नगर | 6284 | 5948 | 94.65 |
| फरीदकोट | 6532 | 6162 | 94.34 |
| जालंधर | 20942 | 19680 | 93.97 |
| रूपनगर | 7337 | 6861 | 93.51 |
| फतेहगढ़ साहिब | 6285 | 5820 | 92.60 |
| तरनतारन | 13426 | 12415 | 92.47 |
| बठिंडा | 14528 | 13413 | 92.23 |
| फिरोजपुर | 10218 | 9374 | 91.74 |
| मानसा | 9210 | 8419 | 91.41 |
| मालेर कोटला | 4575 | 4177 | 91.30 |
| पटियाला | 20224 | 18402 | 90.99 |
| लुधियाना | 32251 | 32037 | 90.88 |
| संगरूर | 12459 | 11222 | 90.07 |
| मोगा | 10481 | 9337 | 89.09 |
| मोहाली | 7794 | 6944 | 89.09 |
| फाजिल्का | 12832 | 11366 | 88.58 |
| श्री मुक्तसर साहिब | 9384 | 8214 | 84.53 |
| बरनाला | 6456 | 5195 | 80.47 |