फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Books sent a month ago, not yet received in schools

Chandigarh News: एक महीने पहले भेजी किताबें, स्कूलों में अब तक नहीं मिली

Wed, 31 May 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Books sent a month ago, not yet received in schools
मोहाली। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्राथमिक स्मार्ट स्कूल लांबिया का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि अभी तक बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं जबकि शिक्षा विभाग एक महीने पहले ही यह किताबें उपलब्ध करा चुका है। यह बहुत ही गंभीर मामला है और वे इसकी जांच भी कराएंगे। उन्हें पता चला था कि स्कूल भवन की जगह का अधिग्रहण कर लिया गया है और सरकार स्कूल के लिए जगह की व्यवस्था करेगी और वहां नया स्कूल भवन बनएगे।
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सेक्टर-69 के सरकारी प्राइमरी स्कूल में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां बच्चों को पढ़ने में परेशानी हो रही है। पहले स्कूल 1.79 एकड़ में बना था लेकिन अब स्कूल के पास 125 गज जगह रह गई है। इसमें बने तीन कमरों में 147 विद्यार्थियों को पांच अध्यापक पढ़ा रहे हैं। इस दौरान मंत्री ने गमाडा द्वारा दी जाने वाली जगह का दौरा करते शिक्षा विभाग और पुडा के अफसरों को जल्द स्कूल को नई जगह पर शिफ्ट करने के आदेश दिए। जगह कम होने के कारण बच्चे प्रार्थना भी बाहर करते हैं। वहीं स्कूल को सीधा रास्ता भी नहीं जाता है। इसके अलावा कोई शौचालय और प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए कमरा भी नहीं है। इस दौरान मंत्री ने बच्चों से गणित के सवाल भी पूछे जिस पर मंत्री ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed