वीकएंड पर छुट्टियां मनाने शिमला जाना चाहते हैं तो पढ़ें गुड न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकएंड पर छुट्टियां बिताने के लिए शिमला जाना चाहते हैं। तो यह गुड न्यूज कर रहा आपका इंतजार। दरअसल कालका से शिमला ट्रेन से जाने वाले सैलानियों के लिए वीरवार से कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर तीन नए चार्टर्ड कोच की बुकिंग शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार उत्तरी रेलवे ने आरए 100 (रेल मोटर कार), आरए-200 सहित झरोखा नाम से तीन नए चार्टर्ड कोच कालका से शिमला व शिमला से कालका के लिए चलाए जाने की तैयारी है।
इनकी बुकिंग वीरवार से शुरू हो गई है। आरए-100 में 8 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। वहीं आरए-200 में 9 व झरोखा में 8 लोग बैठ सकेंगे।
बुकिंग रेलवे स्टेशन के साथ-साथ IRCTC की वेबसाइट से भी
आरए-100 में 8 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। वहीं आरए-200 में 9 व झरोखा में 8 लोग बैठ सकेंगे। इन चार्टर्ड कोच की बुकिंग रेलवे स्टेशन के साथ-साथ आईआरसीटीसी से भी की जा सकेंगी। वहीं इसकी बुकिंग के लिए 4 हजार रुपये सिक्योरिटी भी ली जाएगी।
यह होगा किराया (राउंड ट्रिप)
आरए-100- 36 हजार रुपये
आरए-200- 27 हजार रुपये
झरोखा- 29 हजार रुपये
दिनेश कुमार डीआरएम, अंबाला मंडल ने बताया कि वीरवार से तीन चार्टर्ड कोच की कालका से शिमला के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए बुकिंग रेलवे स्टेशन के साथ-साथ आईआरसीटीसी की वेबसाइट से भी की जा सकेगी।