फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bomb threat again in Chandigarh blow up passport office and Sector-17 bus stand

चंडीगढ़ में फिर बम की धमकी: पासपोर्ट कार्यालय और सेक्टर-17 बस स्टैंड को उड़ाने की आई मेल, मचा हड़कंप

Mon, 02 Mar 2026 01:16 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 02 Mar 2026 01:16 PM IST
सार

ईमेल मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को मौके पर भेजा गया। दोनों स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया और एहतियातन परिसरों को अस्थायी रूप से खाली करवाया गया।

विज्ञापन
Bomb threat again in Chandigarh blow up passport office and Sector-17 bus stand
पासपोर्ट कार्यालय को धमकी - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-34 और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड का भी जिक्र किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, ईमेल मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को मौके पर भेजा गया। दोनों स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया और एहतियातन परिसरों को अस्थायी रूप से खाली करवाया गया। आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की गई, जिससे कुछ समय के लिए कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन




वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की। पुलिस की साइबर सेल ने ईमेल की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इसे शरारती तत्वों की हरकत माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed