{"_id":"666f1ffd7ef7c2d864053ed0","slug":"body-of-the-kidnapped-youth-was-found-after-eight-days-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-106504-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अगवा हुए युवक का आठ दिन बाद मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अगवा हुए युवक का आठ दिन बाद मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पिछले करीब आठ दिनों से कस्बा जंडियाला गुरु से अगवा हुए युवक का सड़ा-गला और अधजला शव पुलिस ने जीटी रोड स्थित गांव मल्लियां की नहर के किनारे से बरामद किया। इस घटनाक्रम के तीन आरोपितों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी फरार हैं।
पुलिस थाना जंडियाला गुरु में दर्ज करवाई शिकायत में मनजीत कौर पत्नी दलबीर सिंह निवासी मोहल्ला शेखुपुरा ने बताया कि उसका उसका 21 वर्षीय छोटा बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी कुछ समय पहले बुरी संगत में फंस गया था और उस ने नशा करना शुरू कर दिया था। 9 जून को देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर से बाहर गया था, लेकिन रात को वह घर वापस नहीं आया। उन्होंने परिजनों की मदद से आसपास, सभी रिश्तेदारों और धार्मिक स्थलों पर बहुत ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर, उन्हें सूचना मिली कि 9 जून को ही रात करीब साढ़े आठ बजे गहरी मंडी की सीता काॅलोनी निवासी दीपू पुत्र मनोज कुमार ने अपने साथी प्रिंस और एक अन्य साथी के साथ मिलकर जंडियाला गुरु की अनाज मंडी में उनके बेटे हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के साथ मारपीट की थी और उसे मोटरसाइकिल पर अगवा कर साथ ले गए थे। इसके बाद उन्होंने हरप्रीत सिंह की हत्या कर दी और नहर के किनारे शव को आग लगा दी। उधर, अगवा करने की यह सारी घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
एक आरोपी गिरफ्तार
एसएचओ जंडियाला गुरु मुख्तार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपितों और मृतक हरप्रीत सिंह के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था और ह्त्या का कारण पुरानी रंजिश सामने आया है। अगवा करने वाली लोकेशन के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के आधार पर एक आरोपी दीपू पुत्र मनोज कुमार निवासी सीता काॅलोनी गहरी मंडी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी प्रिंस और एक अन्य अभी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 302, 364, 365,201 और 34 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।