फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Body of PRTC bus conductor going Chandigarh to Manali found punjab flood situation update news

Punjab News: हिमाचल में बही PRTC बस के कंडक्टर का भी शव मिला, कर्मचारी हड़ताल पर, 1200 बसों के पहिये थमे

Fri, 14 Jul 2023 10:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Jul 2023 10:22 AM IST
सार

कर्मचारियों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर जान गंवाने वाले मुलाजिमों के संबंध में जल्दी ही कोई बड़ा एलान नहीं किया गया तो पंजाब के अन्य डिपो में भी काम बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Body of PRTC bus conductor going Chandigarh to Manali found punjab flood situation update news
हड़ताल पर बैठे पीआरटीसी कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मनाली में बाढ़ में बही पीआरसीटी की बस के ड्राइवर सतगुर सिंह के बाद शुक्रवार को कंडक्टर जगसीर सिंह का शव भी कुल्लू से बरामद हो गया। ड्राइवर के शव को परिजन और पीआरटीसी के मुलाजिम पंजाब ले आए हैं। उन्होंने शव को पहले चंडीगढ़ डिपो और फिर पटियाला मुख्यालय के बाहर रखकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस दौरान सारे मुलाजिम हड़ताल पर चले गए। 1200 बसों के पहिए रुक गए। मुलाजिमों की मांग थी मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी और परिवार को एक-एक करोड़ की राशि दी जाए, उसके बाद ही संस्कार करेंगे। खबर लिखे जाने तक मुलाजिम एसोसिएशन व मैनेजमेंट के अधिकारियों की मीटिंग चल रही थी। अगर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो पनबस के मुलाजिम भी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ड्राइवर सतगुर के शव को लेकर परिजन व मुलाजिम पीआरटीसी के चंडीगढ़ डिपो में पहुंचे। इसके बाद शव को वहां पर रखकर उन्होंने प्रदर्शन किया। मुलाजिमों का कहना था कि मृतकों के परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। मरने वाले ड्राइवर और कंडक्टर पर ही परिवारों को चलाने की जिम्मेदारी थी। वे दोनों अपने किसी निजी काम से नहीं बल्कि सरकार की ड्यूटी कर रहे थे। ऐसे में अब सरकार को अपना फर्ज निभाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दोपहर तक प्रदर्शन के बाद वे पटियाला रवाना हो गए। इसके बाद पटियाला मुख्यालय में चालक के शव को रखकर प्रदर्शन किया गया। पीआरटीसी कच्चे मुलाजिम एसोसिएशन के प्रधान रेशम सिंह सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वह पीछे हटने वाली नहीं हैं। सरकार ने अपना फर्ज नहीं निभाया तो मुलाजिम संघर्ष तेज करेंगे।

गौरतलब है कि पीआरटीसी की बस रविवार दोपहर चंडीगढ़ से मनाली के लिए गई थी। उस रात 10 बजे के बाद से बस का कोई सुराग नहीं था। बुधवार को नदी में डूबी हुई बस का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद ड्राइवर का शव बरामद हुआ था।

पीआरटीसी चंडीगढ़ मुलाजिम एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह सिंह ने कहा कि ड्राइवर और कंडक्टर की मौत पर सरकार के रवैये से मुलाजिमों में काफी निराशा है। अभी तक न तो परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का बयान आया है और न ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना के बारे में कुछ कहा है। सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन है। 

उन्होंने कहा कि वह सरकार से एक ही मांग कर रहे हैं कि पीड़ितों को मुआवजा और परिजनों को नौकरी दी जाए। दूसरा उनकी मांग की है कि उनके चार लोग मणिकर्ण, 8 से 10 मुलाजिम मनाली व दो से तीन मुलाजिम पंडोह में फंसे हैं। उन्हें वहां से हवाई जहाज के माध्य से निकालकर लाया जाए। पता नहीं वह वहां पर किस हाल में होंगे।

खरड़ के दो युवक हिमाचल में लापता

मोहाली के खरड़ से हिमाचल घूमने गए दो युवकों का सोमवार से अपने परिवार से संपर्क टूटा हुआ है। जरनैल सिंह और अकरम सिंह खरड़ के रहने वाले हैं। वे दिल्ली नंबर की कार से हिमाचल प्रदेश गए थे। पता चला है कि बुरशेनी डैम पर वह पुलगा गांव के होटल में ठहरे हुए थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। परिवार ने सोशल मीडिया पर भी लोगों से उनके बारे में मदद मांगी है। 

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी इस मामले में लोगों से अपील की है कि वह जानकारी देने के लिए सहयोग करें। उन्होंने हिमाचल पुलिस से भी संपर्क किया है। याद रहे कि इससे पहले कुछ लोग अमरनाथ यात्रा पर गए थे। वहां पर में 3 दिनों तक फंसे रहे थे। इसके बाद उन्होंने मदद के लिए शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई थी। मंत्री के प्रयास से उन युवाओं और अन्य राज्यों के युवाओं को वहां से लोकल प्रशासन की मदद से रेस्क्यू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed