फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Body of hotel management student handed over to family members

Chandigarh News: होटल मैनेजमेंट की छात्रा का शव परिजनों को सौंपा

Thu, 18 Jan 2024 03:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Body of hotel management student handed over to family members
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की छात्रा विधि के परिजन बुधवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचे। सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचकर बेटी विधि की शिनाख्त की। नोएडा की रहने वाली विधि के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड ने किया। इसके बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कुछ और धाराएं जुड़ सकती हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक करीब ढाई महीने से विधि और उसके एक दोस्त के बीच कहासुनी और झगड़ा चल रहा था। इससे विधि परेशान चल रही थी। बता दें कि मंगलवार को सेक्टर-42 के चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की छात्रा विधि के हॉस्टल में लोहे की ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने मौत का जिम्मेवार अपने एक दोस्त को ठहराया था। इसी के आधार पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed