{"_id":"685ad45a86470a7bdd0abc80","slug":"body-department-takes-action-against-bhulatths-eo-charge-sheet-issued-chandigarh-news-c-80-1-spkl1018-102702-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भुलत्थ के ईओ के खिलाफ निकाय विभाग की कार्रवाई, चार्जशीट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भुलत्थ के ईओ के खिलाफ निकाय विभाग की कार्रवाई, चार्जशीट जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भुलत्थ। नगर पंचायत भुलत्थ के ईओ रणदीप सिंह वड़ैच पर लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। चुनाव आयोग की सिफारिश पर निकाय विभाग ने चार्जशीट जारी की है। ईओ रणदीप वड़ैच ने कहा कि वह हर तरह की विभागीय जांच का सामना करने को तैयार हैं। वह अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं।
17 जून को भुलत्थ विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने चुनाव आयोग को ईओ रणदीप सिंह वड़ैच के खिलाफ सुबूतों के साथ चुनाव आयोग को शिकायत की थी। इसमें उक्त अधिकारी पर सरकारी पद पर रहते हुए लुधियाना में आप उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया गया था। इस पर चुनाव आयोग ने 18 जून को स्थानीय निकाय विभाग को पत्र लिखकर कहा कि सरकारी कर्मचारी होते हुए भी उक्त अधिकारी ने पंजाब सरकार के नियम 5 के तहत सिविल सेवक के आचार संहिता का उल्लंघन किया है, जिसके तहत उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करके जल्द से जल्द चुनाव आयोग को सूचित करने की सिफारिश की है। जिसके बाद 23 जून को स्थानीय निकाय विभाग पंजाब ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सूचित किया कि कार्यकारी अधिकारी रणदीप सिंह वड़ैच के खिलाफ चार्जशीट जारी की गई है। ईओ रणदीप सिंह वड़ैच ने कहा कि वह अपना काम पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता से करते हैं। उनका काम पाक-साफ है, इसलिए उनको निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वह हर तरह की विभागीय जांच का सामना करने को तैयार हैं।