फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blood soaked body of man from Nayagaon found in village Khudda Lahaura at Chandigarh.

चंडीगढ़ में खून से लथपथ लाश मिली: खुड्डा लाहौरा में नयागांव के व्यक्ति का शव, गले में गहरे घाव, फैली सनसनी

Fri, 31 Jan 2025 02:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 31 Jan 2025 02:24 PM IST
सार

चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के नयागांव के एक व्यक्ति का शव खुड्डा लाहौरा में खेतों में मिला है। व्यक्ति का शव खून से सना हुआ था। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
Blood soaked body of man from Nayagaon found in village Khudda Lahaura at Chandigarh.
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के गांव खुड्डा लाहौरा में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव खुड्डा लाहौरा में लहूलुहान अस्वस्था में एक व्यक्ति का मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी फॉरेंसिक और सीएफएसएल टीम को भी दी गई। दोनों टीमों ने घटनास्थल से सैंपल एकत्रित किए हैं। मृतक की पहचान जिया उर हक (33) के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन




पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मोहाली के नयागांव का रहने वाला है। मृतक नयागांव की जनता कॉलोनी में रहता था। रात दो बजे वह जनता कॉलोनी स्थित अपने घर से निकला था। सुबह 8 बजे खुड्डा लाहौर में एक वकील के फॉर्म हाउस के पास खेत में उसका खून से सना शव मिला। फार्म हाउस काम करने वाले कर्मचारियों ने शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। मृतक के गले में गहरे घाव हैं। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति की हत्या हुई है या उसने खुद जान दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed