{"_id":"578bbe244f1c1b676bc4b6f2","slug":"blood-donation-isbti-life-savers-blood-donors-thalassemia-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"थैलेसीमिक पीड़ितों की मदद को उमड़े लोग, 289 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थैलेसीमिक पीड़ितों की मदद को उमड़े लोग, 289 ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
- फोटो : amarujala
थैलेसीमिक पीड़ितों की मदद के लिए लोगों का जज्बा देखने लायक है। जब भी मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, लोग बड़ी संख्या में उनकी मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। ऐसा ही नजारा पीजीआई में आयोजित रक्तदान शिविर में देखने को मिला।
थैलेसीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 289 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में चंडीगढ़ सहित हरियाणा-पंजाब के कई लोग शामिल थे। कैंप का उद्घाटन स्टेट बैंक आफ बीकानेर के जनरल मैनेजर सतीश झा और असिस्टेंट जनरल मैनेजर नीलम सिक्का मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों की काफी तारीफ की।
उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत कम समाजिक संस्थाएं हैं, जो पीड़ितों की असल में मदद कर रहे हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बताया कि पीजीआई में उनका 156वां कैंप था। 157 वां कैंप 30 जुलाई को पीजीआई के जाकिर हाल में लगाया जाएगा। एसोसिएशन 430 थैलेसीमिक चिल्ड्रेन पीड़ितों की जिम्मेदारी संभाल रही है। एसोसिएशन ही पीड़ितों को रक्त मुहैया करवाती है।
विज्ञापन
ब्लड के अलावा एसोसिएशन पीड़ितों को दवा व अन्य जरूरते भी मुहैया करवाती है। उनका कहना है कि लोग ब्लड देने के आगे आते हैं, लेकिन उन्हें मेडिसिन और फंड की भी जरूरत पड़ती है। उसकी काफी दरकार होती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि थैलेसीमिक की मदद के लिए लोग आगे आएं और उन्हें दवा व फंड जमा करवाएं।