फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blood donation, health checkup camps and traditional sports competitions will be organized during Seva Pakhwada

Chandigarh News: सेवा पखवाड़ा में रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर और पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Wed, 10 Sep 2025 12:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Blood donation, health checkup camps and traditional sports competitions will be organized during Seva Pakhwada
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय सेक्टर 33 कमलम में सेवा पखवाड़ा सप्ताह को लेकर मंगलवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहर में भी सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शहर में रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर और पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मल्होत्रा ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति तक सीमित नहीं है बल्कि सेवा को ही संगठन का आधार मानती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सेवा ही संगठन का संदेश दिया है और सेवा पखवाड़ा सप्ताह इस विचारधारा को मजबूत करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाबद्ध ढंग से कार्यक्रम आयोजित करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़े।
विज्ञापन

सेवा पखवाड़ा सप्ताह 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देशभर में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न जिलों से आए संयोजक एवं सहसंयोजक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यशाला के संयोजक प्रदेश महामंत्री संजीव राणा तथा सहसंयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, भारत कुमार एवं इंदिरा सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शामिल हुईं। डॉ. अलका गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं बल्कि सेवा और समर्पण की प्रेरणा का दिन है।

उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत पूरे देश में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, गरीबों एवं वंचितों की सहायता, और समाजहित से जुड़े अन्य कार्य किए जा रहे हैं। यह आयोजन समाज के हर वर्ग को जोड़ने और सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed