{"_id":"5e5def398ebc3ec7547cf9ed","slug":"blood-donation-and-health-checkup-camp-in-rose-festival-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 48वें रोज फेस्टिवल में 336 लोगों ने किया रक्तदान, 49 लोगों ने ली अंगदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 48वें रोज फेस्टिवल में 336 लोगों ने किया रक्तदान, 49 लोगों ने ली अंगदान की शपथ
Tue, 03 Mar 2020 11:20 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
ब्लड डोनेट करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में लगे 48वें रोज फेस्टिवल में लगाए गए तीन दिवसीय शिविर में 336 लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 200 से अधिक लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। वहीं इस दौरान 49 लोगों ने अंगदान की शपथ भी ली। रक्तदाताओं को आयोजकों ने प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया।
तीसरे दिन के शिविर का शुभारंभ समाजसेवी हरभजन कौर ने किया। इस दौरान इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ एवं श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी ने अमर उजाला फाउंडेशन, ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़, जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़, गुरु हरकिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल, सोहाना, गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16, चंडीगढ़ सिविल हॉस्पिटल पंचकूला, पारस हॉस्पिटल पंचकूला, सरस्वती आयुर्वेद हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज, मोहाली एवं रोटो पीजीआई के सहयोग से शिविर लगाया।
रेडक्रास के पंजाब स्टेट के सचिव सीएस तलवार, डॉ. नेहा शर्मा एवं डॉ. निधि मोदगिल ने रक्तदान करने वालों को कहा कि युवाओं को रक्तदानी बनकर अपनी शक्ति का उपयोग जनकल्याण के कार्यों के लिए करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. नीतिका गंगू, डॉ. अक्षय चौहान, डॉ. प्रतिभा शर्मा, रजनीश कुमार वर्मा, हिमांशु, लविश, रोटो पीजीआई से अल्का, पंजाब स्टेट रेड क्रॉस से गोविंद सिंह, हरबंस सिंह, श्री शिव कांवड़ महासंघ से लक्ष्मण सिंह रावत, राजकुमारी, मोहिंदर कौर मीनाक्षी, किस्मत कौशिक, गुलशन कुमार, जावेद मोहम्मद, अजय कुमार एवं अन्य गण्यमान्य भी उपस्थित रहे।