फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Block on Ambala Ludhiana Track, Indian Railway Diverted Trains Route

अंबाला-लुधियाना रेल ट्रैक आज भी रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें चलेंगी वाया चंडीगढ़, यहां देखें शेड्यूल

Wed, 29 Jan 2020 10:53 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 29 Jan 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Block on Ambala Ludhiana Track, Indian Railway Diverted Trains Route
ट्रेन
अंबाला-लुधियाना रेल खंड में निर्माण कार्यों के चलते बुधवार को भी इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। आंशिक और पूर्ण ब्लॉक के कारण करीब सात घंटे तक ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। इसके अतिरिक्त तीन घंटे का ब्लॉक दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक अंबाला-सहारनपुर खंड पर लेवल क्रॉसिंग पर कम ऊंचाई के मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण भी लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही मुस्तफाबाद-दराजपुर स्टेशनों के बीच कार्य के कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम हरि मोहन के अनुसार अंबाला-लुधियाना खंड पर अंबाला सिटी स्टेशन यार्ड में लेवल क्रॉसिंग 126 / ए के संरक्षण गर्डर को लांच करने का निर्माण कार्य होगा। इसके चलते 30.01.2020 को 12.30 से 19.00 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक होगा।
विज्ञापन


इस दौरान पठानकोट एक्सप्रेस (22430) को सानेवाल -चंडीगढ़-अंबाला के रास्ते चलाया जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (12920) को चंडीगढ़-अंबाला के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं, नंगल डैम-अंबाला पैसेंजर (64516) भी चंडीगढ़-अंबाला के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed