{"_id":"18953c615dbe2103bad76ae8f4c6d8f5","slug":"blackmail-crim-gurvinder-sia-police-patiala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरविंदर की ब्लैकमेलिंग से नाराज थी सिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरविंदर की ब्लैकमेलिंग से नाराज थी सिया
पटियाला।
Updated Sat, 06 Sep 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिया मर्डर केस के आरोपी सुखमनी उर्फ नोनी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि सिया गुरविंदर शर्मा की ब्लैकमेलिंग से नाराज थी। उसने तपा मंडी के ही रहने वाले रोहित सूद पर सिया को भाखड़ा में धक्का देने का भी आरोप लगाया है। सुखमनी के शुक्रवार को जुडीशियल मजिस्ट्रेट आरपीएस चीमा की अदालत में सरेंडर करने के बाद शनिवार को पुलिस ने रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की।
नोनी ने बताया कि गुरविंदर शर्मा निवासी बठिंडा सिया को पैसे देने के लिए लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। सिया पर वह संबंध बनाने के लिए भी दबाव डालता था। वारदात वाले दिन कार में वह लोग सिया को लेकर काफी देर इधर-उधर घुमाते रहे। सिया इस ब्लैक मेलिंग से काफी नाराज थी।
पुलिस पूछताछ में नोनी ने सिया को भाखड़ा में फेंकने का आरोप रोहित सूद पर लगा दिया है जबकि पुलिस लगातार यही कह रही है कि रोहित सूद केस के मुख्य आरोपी गुरविंदर शर्मा व नोनी के साथ कार में बैठकर पटियाला जरूर आया था लेकिन उसे आरोपियों ने पहले ही उतार दिया था। रोहित सूद का इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। नोनी ने पुलिस रिमांड के दौरान फिलहाल गुरविंदर शर्मा के बारे में कुछ नहीं बताया है। नोनी ने पुलिस को बताया है कि वह वारदात के बाद से सालासर राजस्थान में छिपा था। वह नहीं जानता है कि गुरविंदर कहां है।