फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Black Paint on hindi words on NHAI toll plaza

मोहालीः टोल प्लाजा पर हिंदी में लिखे शब्दों पर पोती कालिख, पंजाबी में लिखने को कहा

Sun, 13 Oct 2019 05:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Oct 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Black Paint on hindi words on NHAI toll plaza
Punjab - फोटो : अमर उजाला

खरड़-लुधियाना हाईवे पर टोल बैरियर के बोर्ड में पंजाबी में न लिखे होने पर कुछ युवाओं ने कालिख पोत दी। उन्होंने कहा कि राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर लगे बोर्ड पर पंजाबी में न लिखा होना गलत है। रविवार को पंथक विचार मंच के प्रधान बलजीत सिंह खालसा की अगुवाई में कुछ लोगों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


टोल प्लाजा के सिक्योरिटी गार्ड बहादर सिंह ने विरोध कर रहे लोगों की कंपनी के अधिकारियों से बात भी करवाई, इसके बावजूद विरोध करने वाले नहीं रुके। उनका कहना था कि करीब 10 दिन पहले उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को इन बोर्डों पर पंजाबी में भी सब कुछ लिखने की मांग की थी, इसके बावजूद ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


आज से चंडीगढ़ में अंग्रेजी में लिखे सार्वजनिक बोर्डों पर पोतेंगे काली स्याही
बोर्डों पर कालिख पोत कर विरोध जताने वालों ने कहा कि टोल कंपनी के साथ उनका कोई विवाद नहीं है। उनका विरोध पंजाबी का इस्तेमाल न किए जाने पर है। खालसा ने कहा कि उन्होंने पहले भी चंडीगढ़ में पंजाबी भाषा लागू करने के लिए मुहिम छेड़ी थी। इसके चलते चंडीगढ़ में अंग्रेजी में लिखे बोर्डों पर काली स्याही पोती गई थी। अब वे लोग सोमवार से एक बार फिर चंडीगढ़ में अंग्रेजी में लिखे सार्वजनिक बोर्डों पर काली स्याही पोतेंगे। इस संबंध में डीएसपी खरड़ सिमरनजीत सिंह ने बताया कि एसएचओ खरड़ को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed