{"_id":"59f6e2774f1c1b87698b84c1","slug":"black-out-in-chandigarh-sector-17-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ सेक्टर-17 में कल रहेगा एक घंटे का ब्लैक आउट, जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ सेक्टर-17 में कल रहेगा एक घंटे का ब्लैक आउट, जानिए क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 प्लाजा में भारी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-17 में करीब एक घंटा शॉपिंग नहीं कर पाएंगे, क्योंकि ब्लैक आउट रहेगा। एक घंटा दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल की सोमवार को जनरल बॉडी की बैठक हो रही है। इसमें कई अन्य मुद्दों पर विचार होगा। शाम छह बजे से शाम सात बजे तक मंगलवार को दुकानों, शोरूम और उसके बाहर की बिजली बंद कर विरोध जताएंगे।
चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के प्रधान नीरज बजाज ने बताया कि सेक्टर-17 में फड़ी वालों का राज हो गया है। एक लाख रुपये से भी अधिक का किराया देकर अपना काम करनेवाले ट्रेडरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। फड़ीवालों ने पूरा प्लाजा को अपने कब्जे में ले लिया है। यहां के व्यापारियों का बिजनेस चौपट हो रहा है।
नगर निगम और प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। नीरज बजाज ने बताया कि व्यापारियों ने करोडों रुपये का इन्वेस्ट किया है। व्यापारी हर प्रकार का टैक्स देते हैं। स्टाफ की सैलरी औ बिजली का बिल सहित अन्य खर्च भी हैं। उनका कहना है कि ऑरिजनल कस्टमर भी अब दूर हो रहे हैं। प्लाजा में चलने की जगह नहीं रही।
विज्ञापन
बजाज का कहना है कि दुनियां के सबसे सुंदर मार्केट को फड़ी बना दिया। खुलेपन का माहौल था। अब सब खत्म हो गया है। मार्केट का माहौल खराब हो गया है।
पहले भी हुआ था ब्लैक आउट...
इससे पहले भी सेक्टर-17 के व्यापारियों ने ब्लैक आउट किया था। नगर निगम की ओर से साहब सिंह और एंपायर स्टोर पार्किंग को बंद करने के विरोध में व्यापारियों ने बंद किया था। व्यापारियों के विरोध के कारण नगर निगम को पार्किंग को खोलना पड़ा था।