फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Black Fungus is more threatening to Sugar Patients

हरियाणा: अनियंत्रित शुगर वाले मरीजों को ब्लैक फंगस से ज्यादा खतरा, दवा के इंतजार में सरकार

Tue, 18 May 2021 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 May 2021 12:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल कह चुके हैं कि ब्लैक फंगल इन्फेक्शन से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए राज्य में एक बोर्ड बनाया जाएगा और उसी के आधार पर मरीजों को ये दवाएं दी जाएंगी। 

विज्ञापन
Black Fungus is more threatening to Sugar Patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा में ब्लैक फंगस अनियंत्रित शुगर वाले मरीजों को सबसे अधिक अपना शिकार बना रहा है। इस बीमारी का शिकार हुए लोगों में अधिकतर मधुमेह रोगी हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक में इसके सबसे अधिक मामले हैं। केंद्र सरकार से इसके बचाव की दवाई मिलने का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. ऊषा गुप्ता ने बताया कि ऑक्सीजन के सहारे चल रहे कोरोना मरीजों को भी ब्लैक फंगस का शिकार होने का अधिक खतरा है। ऑक्सीजन मरीज के शरीर में आद्रता से होकर पहुंचती है। इसलिए भी ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ रहा है। आंख, नाक व गले में काले निशान पड़ने का साफ संकेत है कि फंगस से यह जगह मरना शुरू हो गई है। शुगर वाले और ऑक्सीजन पर चल रहे मरीज बेहद एहतियात बरतें। अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन



ब्लैक फंगस बीमारी का हो रहा अध्ययन 
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि अभी ब्लैक फंगस के 35-40 केस की ही पुष्टि हुई है। हर जिले से इस बीमारी के शिकार लोगों की वास्तविक रिपोर्ट मांगी है। इसका अध्ययन भी करा रहे हैं कि यह बीमारी अचानक कैसे आई। इसमें यह भी पता लगाएंगे कि ब्लैक फंगस ने आंख, नाक, कान में सबसे अधिक कहां अपना प्रहार किया। जिलों में इस बीमारी के केस अधिक हो सकते हैं, इसलिए 22 जिलों को प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेज से जोड़ दिया है। पांच से छह जिलों के ब्लैक फंगस के मरीजों का उपचार एक कॉलेज में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र से दवा मिलते ही वितरण होगा - सीएम
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि ब्लैक फंगस की दवाई का केंद्र सरकार आयात कर रही है। उसके बाद जैसे ही दवाई प्रदेश को मिलेगी, जिलों में उसके वितरण की योजना बनाई जाएगी। सीएम ने कहा कि ब्लैक फंगस इन्फेक्शन (म्यूकरमाइकोसिस) के मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश भर में 4 सेंटर खोले जाएंगे। इनमें गुरुग्राम का एसजीटी मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा का अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, रोहतक का पीजीआई व करनाल का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज शामिल होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed