फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP's protest: State President says, "We will fight a decisive battle against the dictatorial government

Chandigarh News: भाजपा का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- तानाशाही सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे

Sun, 18 Jan 2026 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
BJP's protest: State President says, "We will fight a decisive battle against the dictatorial government
चंडीगढ़। पार्षद सुमन की जेठानी को पंजाब पुलिस द्वारा उनके घर से गिरफ्तार किए जाने की घटना पर वार्ड नंबर-16 सेक्टर-25 में भाजपा ने शनिवार को प्रदर्शन किया। भाजपा ने इस महिला विरोधी, अलोकतांत्रिक और तानाशाही कार्रवाई के खिलाफ सेक्टर 25 कॉलोनी में रोष मार्च निकाला। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में निकाले गए रोष प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान जनता में गुस्सा साफतौर पर देखने को मिला। लोगों ने खुलकर सवाल उठाया कि क्या पंजाब अब पुलिस राज्य बन चुका है जहां राजनीतिक बदले की भावना से महिलाओं को उनके घरों से जबरन उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि सत्ता के नशे में आम आदमी पार्टी की सरकार लोकतंत्र की सारी सीमाएं पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित पार्षद की जेठानी को जबरन उठाकर ले जाना राजनीतिक दहशतगर्दी है, संविधान की हत्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी प्रकार की धमकी या दबाव से डरने वाली नहीं है और इस तानाशाही सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर अदालत तक निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेता संजय टंडन ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है। सदन के भीतर हो या शहर के विकास कार्य, हर जगह आम आदमी पार्टी ने अड़चनें डालने का काम किया है। इस रोष प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व मेयर सुभाष चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, इंदिरा सिंह, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, मेयर हरप्रीत कौर बबला, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, जिला अध्यक्ष सोनू सरपंच, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, एरिया काउंसलर पूनम, पार्षद दिलीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed