फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP's politics on women's reservation is duplicitous and opportunistic, reservation should be implemented immediately without any conditions: Kumari Selja

महिला आरक्षण पर भाजपा की राजनीति दोहरी और अवसरवादी, बिना शर्त तुरंत लागू हो आरक्षण: कुमारी शैलजा

Wed, 22 Apr 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
BJP's politics on women's reservation is duplicitous and opportunistic, reservation should be implemented immediately without any conditions: Kumari Selja
चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन

उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर देशभर में भ्रम फैला रही है और इसे लागू करने के बजाय टालने की कोशिश कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुमारी शैलजा ने कहा कि 2023 में जब महिला आरक्षण अधिनियम संसद में लाया गया था, तब कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने बिना शर्त इसका समर्थन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपनी राजनीतिक मंशा पूरी करने के लिए पिछले दरवाजे से संशोधनों का प्रयास किया, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना व्यापक चर्चा और सहमति के संशोधन लाना सरकार की नीयत पर शक पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुमारी शैलजा ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा यदि सरकार की नीयत साफ होती तो आरक्षण को मौजूदा 543 लोकसभा सीटों और विधानसभाओं में तत्काल लागू किया जा सकता था। भाजपा ने जानबूझकर इसे परिसीमन और जनगणना जैसे जटिल प्रावधानों के साथ जोड़ दिया है ताकि इसे लंबे समय तक टाला जा सके। संशोधन लाने से ठीक पहले 2023 अधिनियम की नोटिफिकेशन जारी करना भाजपा की सस्ती और अवसरवादी राजनीति का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed