{"_id":"58ebdbcd4f1c1ba368cf5937","slug":"bjp-workers-complained-of-bad-roads-hisar-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई बोले, मंत्री जी! यहां सड़कों में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सडकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई बोले, मंत्री जी! यहां सड़कों में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सडकें
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रखी बदहाल सड़कों की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन परिवाद समिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष बदहाल सड़कों की समस्या रखते हुए कहा, मंत्री जी! यहां सड़क में गड्ढे नहीं, गड्ढों में कहीं-कहीं सड़क दिखती है। ढाई साल बाद भी भाजपा कार्यकर्ता सड़कों का दुखड़ा रोते दिखे।
जन परिवाद समिति की बैठक खत्म होने पर डॉ. योगेश बिदानी ने कहा कि शहर की सड़कों का हाल बेहद खराब है। इसे दुरुस्त कराओ साहब। डीसी निखिल गजराज बोले, आप में से कोई खराब सड़कों की लिस्ट दे सकता है क्या। इस पर समिति के कई सदस्य एक साथ बोले, पूरे शहर का एक ही हाल है। इसके बाद सेक्टर 13 निवासी कुलदीप वत्स ने अपनी शिकायत में कहा, सरकार का सबसे माइनस प्वाइंट बदहाल सड़कें हैं। प्रोफेसर केएल रिणवा ने कहा कि पिछले ढाई साल से सड़कों की समस्या को हर मीटिंग में रखता आया हूं। अब देखेंगे समाधान कब तक हो पाएगा।
समिति के सदस्यों ने कहा कि सेक्टर की सड़कों का हाल सबसे अधिक खराब है। हुडा अधिकारी ने कहा कि निगम को सौंपे गए सेक्टर की मेंटेनेंस निगम करेगा। इस बीच निगम आयुक्त अशोक बंसल ने अपना पक्ष रखा। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गोदारा ने कहा कि कैमरी, स्याहड़वा रोड की हालत बेहद खराब है। रोजाना पेचवर्क करते हैं। अगले दिन पेचवर्क उखड़ जाता है। इस मामले में मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने निगम के एक्सईएन, हुडा के एक्सईएन और ग्रीवांस कमेटी के दो सदस्यों को लेकर एक कमेटी का गठन कर दिया। यह कमेटी सड़कों के मेंटेनेंस को लेकर काम करेगी।

पगड़ी उतर गई, आप रख लो...
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रखी बदहाल सड़कों की शिकायत
अब एसएमए से मिलेगी बिल की सूचना
हांसी के जन परिवाद समिति सदस्य प्रवीण बंसल और अशोक कनौजिया ने बिजली बिल देरी से मिलने की शिकायत रखी। मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने इस बारे में अधिकारियों से पूछा कि क्या एसएमएस से बिल की सूचना भेज सकते हो। विभाग की ओर से एक्सईएन बीएस मलिक ने जवाब दिया कि 95 प्रतिशत से अधिक डाटा एकत्र हो गया है। अगले माह से बिजली बिल की सूचना एसएमएस से दे देंगे।
पगड़ी उतर गई, आप रख लो...
हाउसिंग सोसायटी के सदस्य मंत्री को शिकायत सुना रहे थे तो एक बुजुर्ग की पगड़ी खुल गई। जिस पर बुजुर्ग ने कहा कि मंत्री जी! मेरी पगड़ी तो उतर ही गई, अब इसे आप रख लो। मंत्री ने कहा कि पगड़ी सम्मान है। आप इसे संभालकर रखो।