फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP workers celebrate PM Modi birthday in Chandigarh

तस्वीरें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे फल, लगाया झाड़ू, रक्तदान भी किया

Thu, 17 Sep 2020 11:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Sep 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrate PM Modi birthday in Chandigarh
भाजपाइयों ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के कई हिस्सों में फल बांटे, झाड़ू लगाया, पौधरोपण किया और रक्तदान शिविर में रक्त का महादान किया। यह सबकुछ ‘सेवा सप्ताह’मनाने के तहत किया गया। इन कार्यक्रमों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत कई नेता उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महासचिव रामबीर भट्टी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सेक्टर-50 में झाड़ू लगाकर सेवा की। इसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में हुए हवन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


अरुण सूद ने सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन द्वारा वितरित किए जाने वाले 70 किलो केक को काट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। जिला नंबर-2 के अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया के नेतृत्व में सेक्टर-37 के कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया गया। यहां पर 99 यूनिट खून एकत्रित किया गया। इसके बाद मलोया के मदरसे में बच्चों के बीच जाकर फल वितरण किया गया। 

सेक्टर-44 के मकान नंबर-2278 के सामने वाले पार्क में पौधारोपण किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में उनके साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, प्रदेश सचिव अमित राणा, तेजिंदर सरां, कार्यालय सचिव गजेन्द्र शर्मा, दीपक मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, राजिन्द्र शर्मा, मनीष भसीन, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, फर्मिला और राजेश कालिया ने भाग लिया।
   


पौधरोपण के साथ चला स्वच्छता अभियान 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मंडल नंबर-22 के अध्यक्ष अवि भसीन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही मंडल के अंतर्गत के विभिन्न सेक्टरों में 70 पौधें लगाए गए। इस मौके पर अवि भसीन के साथ जिला के सचिव भरत भूषण भारद्वाज और राज कुमार रघुवंशी व अन्य कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे। अवि भसीन ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर 47 व 48 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद सेक्टर-47, 48, 31 और औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में कुल 70 पौधे मंडल के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए।    



नरेंद्र मोदी विकास मिशन ने किया हवन, बांटे मास्क  
पीएम मोदी के 70वें जन्मदिवस के मौके पर नरेंद्र मोदी विकास मिशन की प्रदेशाध्यक्ष एवं नई किरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी की प्रधान मीणा गर्ग और उनकी टीम ने मिलकर सुबह पीएम की लंबी उम्र की कामना करते हुए हवन करवाया। इसके बाद पौधरोपण और मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया और फिर सभी को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर सभी को यही संदेश दिया कि पौधौ का बच्चों की भांति पालन पोषण करें एवं पॉलीथीन रहित भारत का सपना साकार करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर मनोज जोशी, सुनीता शर्मा, परवीन कुमार, करन वर्मा सहित, मिशन के अन्य युवा उपस्थित रहे।  

प्रधानमंत्री के 70वे जन्मदिन के अवसर पर 70 बच्चों मिले कंप्यूटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कोम्पिटेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय टंडन द्वारा 8 से 12 वर्ष आयु के 70 जरूरतमंद परंतु होनहार विद्यार्थियों को कंप्यूटर वितरित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनकी ऑनलाइन कक्षाओं में किसी प्रकार की रुकावट को पैदा होने से रोकना और बेहतर तरीके से इन उपकरणों के उपयोग से अवगत करवाना था। 

मरीजों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटा फल  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर मंडल 20 में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेक्टर29 और औद्योगिक क्षेत्र में स्थित डिस्पेंसरी में मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर अनु मक्कड़, मनीष भसीन, शक्ति प्रकाश देवशाली, राजेश चहल, प्रकाश गुसाईं, वीना बिष्ट, रजनी गोसाईं, मनोज पल, मुकेश चनालिया, ललित गाबा, अंकुश गुप्ता, दीपक शर्मा, परमजीत सिंह, विजय राणा, बृजेश यादव, मनोज कौशल आदि उपस्थित थे। पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने एसएमओ डॉक्टर सोमा रानी और डॉक्टर सोनिया अरोड़ा समेत पूरे मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

भाजपा नेताओं ने जिला नंबर- 4 के प्रभारी राजेश चहल की अध्यक्षता में अस्पतालों डिस्पेंसरियों, मस्जिदों और झुग्गियों में फल वितरित किए। राजेश चहल ने बताया कि यह फल वितरित करने का अभियान 14 सितंबर से शुरू किया गया था जो 20 सितंबर तक चलेगा। 

फल व मास्क बांटकर मनाया पीएम का जन्मदिन
पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गौरीशंकर सेवादल ने सेक्टर 45 स्थित गोशाला में जरूरतमंदों को फल, मास्क और जूते का वितरण किया। वहीं दल ने गौमाता की पूजा कर पीएम की दीर्घायु की प्रार्थना की। इस मौके पर सेवादल के उप प्रधान विनोद कुमार और सुमित शर्मा, अमरजीत गोयल रमन, रजनीश और दिलीप रावत मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed