फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BJP will start campaign in punjab behalf of modi government achievements

केंद्र की उपलब्धियों के सहारे पंजाब में बेड़ा पार लगाने की तैयारी में भाजपा

Wed, 25 May 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 May 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
BJP will start campaign in punjab behalf of modi government achievements
गुरुद्वारे में मोदी - फोटो : PTI

भाजपा ने अब केंद्र सरकार के सहारे पंजाब में बेड़ा पार लगाने की तैयारी की है। पार्टी केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। इसमें केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन


पार्टी 26 मई से दस जून तक जन संपर्क अभियान चलाएगी। इसके तहत देश भर में दो सौ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पंजाब में दस कार्यक्रम होंगे। जिस जिले में कार्यक्रम होगा, वहां पड़ोस के चार-पांच जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में केंद्र सरकार की दो साल की उपलब्धियां बताई जाएंगी। इनके अलावा केंद्रीय स्कीमों केलाभार्थियों, महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों के अलग सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओं के साथ-साथ पंजाब के सभी नेता, विधायक भी शामिल होंगे। इसकेबाद वर्कर बूथ स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरूक करेंगे। ग्रास-रूट लेवल पर अभियान की जिम्मेदारी पार्टी केसांसदों, विधायकों व प्रदेश पदाधिकारियों पर होगी। वह अपने इलाकों में प्रवास कर मुहिम का संचालन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने बताया कि इन कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शीर्ष नेताओं की 33 टीमें बनाई हैं। हर टीम में तीन-तीन नेताओं को शामिल किया गया है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ में अभियान की कमान केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, उमा भारती, राजीव प्रताप रूढ़ी और राष्ट्रीय पदाधिकारियों कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, शाम जाजू व तरुण चुघ के हाथों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के नौ नेताओं को दी गई ट्रेनिंग
चंडीगढ़। हाल ही में भाजपा ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया था। इसमें मीडिया सेल से संबंधित पंजाब के नौ नेताओं को विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। कार्यशाला के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई गईं थीं। साथ ही यह हिदायत भी दी गई थी कि कैसे इन्हें लोगों तक पहुंचाया जाना है। हालांकि एक दिन पहले केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल द्वारा बुलाई बैठक में इन सभी नौ नेताओं को नहीं बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed