फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will run mission repeat in Haryana for the Lok Sabha elections to be held in the year 2024

Haryana: 29 जनवरी को गोहाना में अमित शाह करेंगे चुनावी शंखनाद, लोस चुनावों में BJP चलाएगी मिशन रिपीट

Wed, 18 Jan 2023 05:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 05:03 PM IST
सार

लोकसभा चुनावों में हरियाणा में भाजपा मिशन रिपीट चलाएगी।  भाजपा ने दोबारा से सभी 10 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में अन्य केंद्रीय मंत्री भी रैली करेंगे।

विज्ञापन
BJP will run mission repeat in Haryana for the Lok Sabha elections to be held in the year 2024
गृहमंत्री अमित शाह के साथ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा हरियाणा में मिशन रिपीट की तैयारी में है। भाजपा ने दोबारा से प्रदेश की सभी 10 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए 29 जनवरी को गोहाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली में लोकसभा चुनावों का शंखनाद करेंगे। इसके बाद पूरी रणनीति के तहत अन्य केंद्रीय मंत्री भी प्रदेश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों से अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में हरियाणा को लेकर भी चर्चा हुई और दोबारा से मनोहर सरकार को हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा भाजपा को 2024 के अभियान में अभी से जुट जाने के लिए कहा है। साथ ही हरियाणा में जीत हासिल करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की भी ड्यूटी लगाई है। चुनावों से पहले ये मंत्री प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों में रैलियां करके मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में अमित शाह गरजेंगे, इसके बाद राजनाथ सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य बड़े नेताओं की भी रैलियां कराने की तैयारी है। हालांकि, अभी तक इनकी रैलियों के स्थान तय नहीं किए गए हैं। लेकिन अंदर खाते हरियाणा भाजपा ने पूरे प्रदेश के मतदाताओं को साधने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी है और घर-घर जाकर दस्तक देने के लिए कहा गया है।


विधानसभा नहीं, केवल लोकसभा चुवावों को लेकर हुई चर्चा: मनोहर लाल
दिल्ली में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा नहीं हुई। अभी लोकसभा चुनावों तक ही चर्चा हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों की भी प्रदेश में रैलियां होंगी। ये सभी रैलियां लोकसभा चुवावों को लेकर होंगी। हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा अंत्योदय पर फोकस किया है। परिवार पहचान पत्र से पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के लिए काम किया है। इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि सभी दस सीटें भाजपा ही जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed