फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will contest the election of Ambala, Panchkula and Sonipat Municipal Corporation in Mayor post

तालमेल कमेटी की बैठक में बड़ा फैसला, अंबाला-पंचकूला और सोनीपत में मेयर चुनाव लड़ेगी भाजपा

Fri, 11 Dec 2020 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Dec 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP will contest the election of Ambala, Panchkula and Sonipat Municipal Corporation in Mayor post
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के अंबाला, सोनीपत व पंचकूला नगर निगम के चुनाव में मेयर पद पर भाजपा अपने प्रत्याशी उतरेगी। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए गठित भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की तालमेल कमेटी की बैठक यह निर्णय लिया गया। रोहतक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन पद के लिए भारतीय जनता पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। उकलाना नगर पालिका के चेयरमैन पद पर जेजेपी प्रत्याशी उतारा जाएगा। सांपला नगर पालिका के चेयरमैन का चुनाव भाजपा का प्रत्याशी लड़ेगा। 

विज्ञापन


धारूहेड़ा नगरपालिका चेयरमैन पद पर दोनों पार्टियों ने अपना दावा जताया तो तालमेल कमेटी ने इसका फैसला स्थानीय इकाइयों पर छोड़ दिया। तालमेल बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के अलावा भाजपा संगठन मंत्री रविंद्र राजू, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जजपा वरिष्ठ नेता केसी बांगड़, विधायक देवेंद्र बबली, जजपा नेता राजेंद्र लितानी, बलवान सुहाग, जजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सभी पार्षद सीटों का फैसला स्थानीय इकाइयां करेंगी
पंचकूला, अंबाला, सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद और उकलाना, सांपला व धारूहेड़ा नगरपालिका के पार्षद की सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला तालमेल कमेटी ने दोनों दलों की स्थानीय इकाइयों पर छोड़ दिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कमेटी की बैठक में उपस्थित जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई और उनको मिठाई खिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed