फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will contest Lok Sabha elections 2024 alone in Punjab says Ashwani Sharma

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में BJP अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव, प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया बड़ा एलान

Sun, 08 Jan 2023 07:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Jan 2023 07:24 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकसभा 2024 की तैयारियों में जुट गई है। पंजाब में पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। वह अकेले दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका एलान कर दिया गया है।  

विज्ञापन
BJP will contest Lok Sabha elections 2024 alone in Punjab says Ashwani Sharma
प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा को हार पहना स्वागत करते नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश असीजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले दम पर लड़ेगी। यह एलान भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन की चर्चाओं को खारिज कर दिया। शर्मा ने कहा कि पार्टी अकेले लड़ेगी और जीतेगी भी। 

विज्ञापन


वे रविवार को मलोट में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश असीजा के ताजपोशी समागम में पहुंचे थे। शिअद पर कटाक्ष करते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि उनका शिअद से गठबंधन पहले भी सियासी नहीं था, वो भी पंजाब के हालात सुधारने के उद्देश्य से किया गया था। शिअद भाजपा का साथ उस समय छोड़कर भाग गया जब भाजपा को पंजाब में शिअद की जरूरत थी। ये कैसा सियासी गठबंधन है, जिसमें पिता मुख्यमंत्री थे और बेटा उप मुख्यमंत्री। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश का भला सिर्फ भाजपा कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जहां श्री करतारपुर साहिब का रास्ता खुलवाने का कार्य किया। वहीं काली सूची में पड़े बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भी उचित कदम उठाए हैं। साथ ही बीते दिनों ही वीर बाल दिवस भी मनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप पर साधा निशाना
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। रोजाना ही कत्लेआम, डकैती, लूटपाट हो रही है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पंजाब के लोगों ने आप को बहुमत से जिता तो दिया लेकिन जीत के बाद ये सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है। अब लोगों की अगली आस सिर्फ भाजपा से है क्योंकि लोग शिअद, कांग्रेस और आप का कार्यकाल देख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed