फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will contest elections on ten seats in Haryana

हरियाणा में भाजपा का एकला चलो: सभी 10 सीट पर लड़ेगी चुनाव, कोर कमेटी में फैसले पर मुहर लगाएंगे पीएम

Thu, 07 Mar 2024 11:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2024 11:40 AM IST
सार

भाजपा हरियाणा की सभी दसों सीट पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर चुकी है। इसमें हर सीट से तीन से चार उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। कुरुक्षेत्र के पैनल में सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम शामिल है। पार्टी तीन से चार सीटों पर उम्मीदवारों के चेहरे बदल सकती है। इसके अलावा कम से कम दो महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा।

विज्ञापन
BJP will contest elections on ten seats in Haryana
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

भाजपा हरियाणा की दसों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। सूत्रों ने दावा किया है कि हरियाणा कोर कमेटी की आलाकमान के साथ हुई बैठक में यह तय हो गया है। 

विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि दसों सीटों पर वह मजबूत स्थिति में है। ऐसे में वह किसी तरह का कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहती। भाजपा ने अकेले ही लड़ने का मन बना लिया है। भाजपा हरियाणा की लोकसभा सीटों पर आठ मार्च के बाद कभी भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। आठ मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। 
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय नेता और हरियाणा भाजपा के कोर कमेटी के नेता शामिल थे। इनमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब व प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व अन्य नेता मौजूद थे। हालांकि इस पर अंतिम मुहर 8 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी लगाएंगे। आठ मार्च को होने वाली बैठक में 150 सीटों पर उम्मीदवारों पर चर्चा की जाएगी। उसके अगले दिन नौ मार्च को पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। इसमें हरियाणा की सीटें भी शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी दावा किया है कि आचार संहिता लागू होने से पहले भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। उन्होंने दावा किया कि आठ मार्च को हरियाणा के उम्मीदवारों पर भी चर्चा होने की पूरी संभावना है। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी बताया कि अगले तीन दिन के भीतर पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर देगी।

भाजपा हरियाणा की सभी दसों सीट पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर चुकी है। इसमें हर सीट से तीन से चार उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। कुरुक्षेत्र के पैनल में सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम शामिल है। सूत्रों ने यह भी बताया कि पिछले दो दिन में संघ ने भी सभी सीटों पर चर्चा की है और इसकी रिपोर्ट भाजपा को सौंप दी है। अब पीएम मोदी को ही टिकटों पर अंतिम मुहर लगानी है।


तीन से चार चेहरे बदल सकते हैं
सूत्रों ने दावा किया है कि पार्टी तीन से चार सीटों पर उम्मीदवारों के चेहरे बदल सकती है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि वह हरियाणा से कम से कम दो महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। अब यह उम्मीदवार कौन होंगी, इस पर भी फैसला अगले तीन दिन में हो जाएगा। बताया जा रहा है कि उम्मीदवार का चयन भाजपा के आंतरिक सर्वे, नमो एप के सर्वे और प्रभारियों के फीड बैक के आधार पर किया जाएगा। जिस तरह से पहली सूची में कुछ उम्मीदवारों पर सवाल खड़े हुए थे, उसके बाद पार्टी साफ छवि के उम्मीदवारों को लेकर कोई समझौता नहीं करने वाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed