{"_id":"e85b2607aa05f6d01fd36062fb67c5e8","slug":"bjp-website-closed-since-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों से बंद पड़ी है भाजपा की वेबसाइट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों से बंद पड़ी है भाजपा की वेबसाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 May 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत के जश्न ने भाजपा को इतना लापरवाह कर दिया है कि वे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट अपडेट करना ही भूल गए हैं। भाजपा चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट पिछले करीब 15 दिनों से बंद पड़ी हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। भाजपा की चंडीगढ़ में विशाल जीत हुई है और 15 सालों बाद पार्टी ने शहर में अपना सांसद बनाया है। ये जानकारी भाजपा चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी ही नहीं।
विज्ञापन
इस समय तो हर कोई भाजपा के बारे में जानकारी लेना चाहेगा। ऑफिशियल वेबसाइट से ज्यादा डिटेल लोगों को और किसी साइट पर भी नहीं मिल सकती। ऐसे में पार्टी के बारे में जानने के इच्छुक लोगों को वेबसाइट बंद रहने से जरूर परेशानी होगी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो वेबसाइट का डोमेन एक्सपायर हो चुका है,जिसे रिन्यू करवाना है। अभी तक पार्टी प्रबंधन या फिर आईटी सेल की ओर से इसे रिन्यू नहीं करवाया गया। यह वेबसाइट पिछले 15 दिनों से खुल ही नहीं कर रही है। वेबसाइट पर पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पार्टी के हर नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के नाम और उनके मोबाइल नंबर वेबसाइट पर अपलोड हैं।
विज्ञापन
घोषणापत्र भी था वेबसाइट पर
इस समय हर कोई भाजपा के उन वायदों को जानना चाहेगा जो उन्होंने चुनाव से पहले जनता से किए थे। पार्टी ने अपना घोषणापत्र भी वेबसाइट पर अपलोड किया था। वेबसाइट बंद रहने के कारण लोगों को घोषणापत्र से संबंधित भी कोई जानकारी नहीं मिल सकेगी।